दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबुल पर बनाई बढ़त
एसीबी (एक्टर्स क्रिकेट बैश) सीज़न 3 का क्रेज़ और रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले से ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प मैच देखने को मिले। 10 ओवर्स के यह मैच काफी इंट्रेस्टिंग रहे और दर्शकों ने इसे लाइव देखकर खूब एन्जॉय किया। यह मैच “सिनेमॉब्स” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन मुम्बई के एयर इंडिया कॉलोनी ग्राउंड में भव्य पैमाने पर किया गया है। 10 ओवर्स का यह क्रिकेट टूर्नामेंट यस वर्ल्ड डॉट आईओ Yesworld.IO के सहयोग से किया जा रहा है। रविवार 20 मार्च को भी 4 काफी रोमांचक मैच हुए।
फ़िल्मी सितारों द्वारा क्रिकेट का मैच खेलते देखकर दर्शक उत्साहित हैं। एक्टर्स क्रिकेट बैश सीजन 3 की दीवानगी एक अलग ही लेवल पर है।
रविवार को पहला मुकाबला भोजपुरी स्टार बनाम दिल्ली टाइटंस के बीच खेला गया, और भोजपुरी स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली। पिछले साल के विनर रहे अहमदाबाद लायंस की दहाड़ टूर्नामेंट के दूसरे दिन देखने को मिली जब उन्होंने सेकंड और थर्ड मैच अपने नाम कर लिए। अहमदाबाद ने दूसरे मैच में मुम्बई के खिलाफ 137 रन सिर्फ 1 विकट के नुकसान पर बनाया जबकि मुम्बई सिर्फ 83 रन ही बना सकी और अहमदाबाद ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच दिल्ली व अहमदाबाद के बीच हुआ, जिसमे अहमदाबाद ने 2 विकट के नुकसान पर 125 रन बनाए वहीं दिल्ली 104 रन ही बना सकी। 20 मार्च के मैच भोजपुरी स्टार टीम के लिए भी यादगार रहे क्योंकि उन्होंने एक दिन में 2 जीत दर्ज की। चौथा मैच मुम्बई और भोजपुरी स्टार के बीच रहा, जिसमे मुम्बई को हार का सामना करना पड़ा। चौथा मैच भोजपुरी स्टार और मुम्बई के बीच हुआ काफी रोमांचक मैच में भोजपुरी स्टार ने जीत दर्ज की। टॉस जीतकर भोजपुरी स्टार के कप्तान प्रवेश लाल यादव ने फील्डिंग चुनी थी और मुम्बई ने 115 रन बनाए थे जबकि 2 विकट के नुकसान पर भोजपुरी स्टार ने आंकड़ा पार कर लिया। पॉइंट्स चार्ट्स पर नजर डालें तो अहमदाबाद 8 पॉइंट्स के साथ सबसे ऊपर है उसके बाद भोजपुरी स्टार 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे नम्बर पर है। दिल्ली टाइटंस के पास सिर्फ 2 पॉइंट्स हैं।
आपको बता दें कि एक्टर्स क्रिकेट बैश एसीबी सीजन 3 में मुंबई ऐसेस, दिल्ली टाइटंस, अहमदाबाद लायंसऔर भोजपुरी स्टार की टीम हिस्सा ले रही है।
ज़हीर राणा ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे ओटीटी प्लेटफार्म सिनेमॉब्स पे यह मैच लाइव जा रहा है। एसीबी एक यूनिक कांसेप्ट है जिसे दीपक जी ने बखूबी पेश किया है। यह लगातार तीसरा सीज़न है जिसका टेलीकास्ट सिनेमॉब्स पे करने का अवसर मुझे मिला है। सन्दीप चौधरी यस वर्ल्ड डॉट आईओ के ओनर हैं जो मेरे बड़े अच्छे मित्र है। 22 मार्च को इसका फाइनल होगा।
जहीर राणा ने आगे कहा कि इस टूर्नामेंट में।बॉलीवुड और क्रिकेट को जोड़ने का एक प्रयास किया गया है जो दर्शकों को बेहद अच्छा लग रहा है। लोग अपने मनपसंद एक्टर्स को क्रिकेट खेलता देखकर काफी खुश और एक्साइटेड होते हैं।
इस टूर्नामेंट में शरद केलकर, मानव गोहिल, जय भानुशाली, दिनेश लाल यादव निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव सहित कई आर्टिस्ट खेल रहे हैं।
मानव गोहिल ने कहा कि हालांकि मुझे क्रिकेट खेलना काफी पसन्द रहा है लेकिन हम क्रिकेटर बन नहीं पाए, और एक्टिंग के क्षेत्र में आ गए। लेकिन एसीबी के अंतर्गत हमें क्रिकेट खेलने का अवसर मिल रहा है। एसीबी पर काफी टाइम से काम किया जा रहा था और आज इसका नतीजा सबके सामने है। फिलहाल मैं एक डेली सोप की शूटिंग कर रहा हूँ।




ACB एक्टर्स क्रिकेट बैश 3 का दूसरा दिन अहमदाबाद लायंस और भोजपुरी स्टार के नाम रहा
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane