भोजपुरी सिनेमा को डेली रूटीन से हटकर फ़िल्म देने के लिए आगे आई फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस रामा प्रसाद प्रोडक्शन और ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. ने एक साथ चार भोजपुरी फिल्मों का ग्रांड मुहूर्त उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक रिसॉर्ट में विधिवत पूजा पाठ करके किया है। उन चार फिल्मों में से एक फिल्म “अघोरी” की शूटिंग शुभ मुहूर्त में शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यूनिक स्टार यश कुमार हैं, जिन्हें अलग-अलग और चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। फ़िल्म की नायिका एक्ट्रेस यामिनी सिंह हैं। उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भाने वाली है।
उल्लेखनीय है कि शुभ दिन पर शुभ मुहूर्त की गई चारों भोजपुरी फिल्मों में तीन फिल्मों “अघोरी, “मृत्युदंड”, “शूल” के हीरो यश कुमार हैं और चौथी फ़िल्म “शादी बाई चांस” के हीरो अरविन्द अकेला कल्लू हैं।
बता दें कि चन्द्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा.लि. व रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले “अघोरी, “मृत्युदंड” के निर्माता रामा प्रसाद एवं निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले “शूल” का निर्माण किया जा रहा है। जिसके निर्माता प्रेम शंकर, अरविन्द प्रकाश हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। अरविन्द अकेला कल्लू स्टारर फ़िल्म “शादी बाई चांस” के निर्माता रामा प्रसाद और निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं। सभी चारों फिल्मों की शूटिंग क्रमशः एक के बाद एक लखनऊ में ही की जाएगी।
गौरतलब है कि जाने-माने फ़िल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) और फ़िल्म निर्माता रामा प्रसाद ने इसके पहले यश कुमार के साथ दो भोजपुरी फिल्म अर्धनारी, परशुराम बना चुके हैं। उसके बाद रामा प्रसाद प्रोडक्शन, ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले एक साथ 4 भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल चारों फिल्मों में से यूनिक स्टोरी के साथ बनाई जा रही भोजपुरी फ़िल्म “अघोरी” की शूटिंग शुभ मुहूर्त करके लखनऊ में शुरू कर दी गई है।
भोजपुरी फिल्म “अघोरी” में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार काफी अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। उनके साथ बतौर हीरोइन यामिनी सिंह अपनी अदा का जादू चलाते हुए नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। फ़िल्म के लेखक एस.के. चौहान हैं। संगीतकार मुन्ना दुबे, डीओपी जहाँगीर हैं। मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य महेश आचार्य, कला अवधेश राय का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर जेपी हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार यश कुमार, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला, महेश आचार्य, विष्णु शंकर बेलू, सुबोध सेठ, रोहित सिंह मटरू, सोनिया मिश्रा आदि हैं।
विदित हो कि फिल्म निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) यश कुमार के साथ टोटल 5 फिल्में कर चुके हैं। पहली फिल्म पहली भोजपुरी फिल्म लुटेरे, दूसरी फ़िल्म अर्धनारी, तीसरी फिल्म सुरक्षा, चौथी फ़िल्म परशुराम, पांचवी फिल्म जानवर और इंसान… और अब छठवीं, सातवीं, आठवीं फ़िल्म अघोरी, शूल तथा मृत्युदंड है। यामिनी सिंह के साथ बतौर निर्देशक वे पहली बार फ़िल्म कर रहे हैं। 2 फ़िल्म अघोरी तथा मृत्युदंड में यामिनी सिंह उनके निर्देशन में काम कर रही हैं।





रामा प्रसाद प्रोडक्शन, ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा.लि. ने किया 4 भोजपुरी फिल्मों का ग्रांड मुहूर्त, यश कुमार, यामिनी सिंह की “अघोरी” की शूटिंग शुरू
More Stories
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love
Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez