ईश्वरा लाइफ साइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनीष स्वामी ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया। यहां पे गेस्ट्स में काफी हस्तियां मौजूद रहीं। सिंगर प्रणव वत्स, ऎक्ट्रेस कोमल सोनी, ऎक्ट्रेस श्रुति शुकला, प्रोड्यूसर एवं फ़िल्म वितरक सोनू कुंतल जी सहित कई मेहमान वहां आए और जन्माष्टमी के त्योहार को खूब धूमधाम से सेलेब्रेट किया। इस अवसर पर पूजा पाठ भी किया गया और काफी हर्षउल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाया गया।
इस भव्य जन्माष्टमी समारोह की शुरूआत पूजा पाठ से हुई। इस अवसर पर डॉ सुवि स्वामी(केंसर थेरेपिस्ट) ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
मनीष स्वामी द्वारा जन्माष्टमी का आयोजन बहुत ही भव्य और भक्तिमय वातावरण में किया गया।
आपको बता दें कि मेडिटेशन स्पेशलिस्ट डॉ सुवि स्वामी अध्यात्म के द्वारा लोगों को जिंदगी में आई उथल पुथल पर काबू पाने का मंत्र बताती हैं। ईश्वरा लाइफ साइन्सेज़ के द्वारा उन्होंने साइंस और अध्यात्म का बखूबी मिश्रण किया है। ईश्वरा लाईफ़ साइंसेज मानसिक तनाव और चिंता से निजात का बेहतरीन जरिया है। डॉ सुवि स्वामी (केंसर थेरेपिस्ट) को लोग मेडिटेशन गुरु, सेलिब्रिटी वेलनेस कोच, मेडिटेटर, अरोमा थेरेपिस्ट, एस्ट्रोलॉजर कहते हैं. मगर वह खुद को कभी भी गुरु या देवी या कोई चमत्कारिक शक्ति रखने वाली नहीं मानती बल्कि वह स्वयं को जमीन से जुड़ी हुई एक बेहद सामान्य व्यक्तित्व रखने वाली साधिका मानती हैं। वे वर्षों से ऐसे सभी लोगों की मदद करने मे जुटी हुई हैं जो शारीरिक और मानसिक रूप से डिस्टर्ब और परेशान हैं। वह निःस्वार्थ भाव से इंसानियत की सेवा में लगी हुई हैं। उन्होंने हेल्थ कौंसलर के रुप में स्मिता जयकर, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया जी, लता मंगेशकर जी के साथ काम किया है.


ईश्वरा लाइफ साइंसेज के मनीष स्वामी द्वारा श्री कृष्णा जन्माष्टमी का भव्य सेलिब्रेशन, कई हस्तियां रहीं उपस्थित ।
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane