मुंबई – तनु वेड्स मनु की पापुलर सिंगर स्वाति शर्मा ने दी आवाज, फिल्म के निर्माता बीके जैन ने कहा मां बाप का घर कोई धर्मशाला नहीं, इसी सब्जेक्ट को लेकर श्रीपार्श्व फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन बैनर तले बनने जा रही फिल्म ओन्ली अरेंज मैरिज का आगाज आज लता मंगेशकर स्टूडियो में हुआ, प्रोड्यूसर बी के जैन ने बताया हमारे राजस्थान के रानी जंक्शन पर अभी हाल ही में एक बड़ा हादसा हुआ, एक परिवार की बेटी ने लव मैरिज कर ली और मां-बाप को बिना बताए घर से भाग गई यह तो आम बात है ।
लेकिन इसके पीछे जो हादसा हुआ वह मेरे मन को जक्जोर के रख दिया और पूरे राजस्थान को हिला के रख दिया, घर से भागने वाली लड़की के मां बाप इस अत्यंत पीड़ा को झेल नहीं पाए, और दोनों ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान गवा दी, जिस बेटी को बड़े लाड प्यार से पाल-पोस्कर बड़ा किया था वह बेटी मां-बाप का अंतिम बार चेहरा तक देखने नहीं आई, क्या मां-बाप इसीलिए होते हैं कि अपने बेटे बेटियों की चिंता करते रहे और बेटा बेटी अपने झूठे प्यार को पाने के लिए, एक मां और पिता के सच्चे लाड प्यार को यूं तोड़ कर चले जाना यह समाज के लिए अत्यंत की घातक है,और बड़ी पीड़ा दायक घटना से प्रेरित होकर मैंने एक सब्जेक्ट को सोचा है और वह सब्जेक्ट है ऑनली अरेंज मैरिज, ताकि समाज को मां-बाप के प्रति घर के प्रति एक विश्वास होना चाहिए और बेटी को लगना चाहिए कि मेरे लिए मां-बाप कभी बुरा नहीं सोच सकते, फिल्म परिवारिक कहानी की है एक दूसरे के साथ रहते रहते प्यार कब हो जाता है इसी को हमने इस फिल्म में दर्शाया जायेगा ।
फिल्म के डायरेक्टर एस पी निंबावत हैं, फिल्म का म्यूजिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर प्रवीण भारद्वाज का लिया है, फिल्म के पहलें गाने मैं आवाज अवार्डेड सिंगर स्वाति शर्मा ने दी है, उसके बाद पामेला जैन व युवी और शंकर भट्टाचार्य और दो अन्य नामचीन सिंगरों की आवाज हमने इस फिल्म में लेनी है, वही निर्माता जैन बताया अच्छी फोटोग्राफी के लिए साउथ के कैमरामैन संतोष को लिया, है, फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर कलीम अख्तर है, जिन्होंने अबतक 14 फिल्में बनाई है, कोरियोग्राफर मास्टर बलराज व नरेंद्र करेंगे, फिल्म के casting director- R sparsh kharkhodi ने की है, फिल्म के एजुकेशयू प्रोड्यूसर दीपक अबोटी हैं।
फिल्म की शूटिंग पाली, रानी, जयपुर, गोरम घाट, उदयपुर, श्रीनाथजी का मंदिर आदि स्थानों पर की जाएगी, फिल्म की मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्टर्स काश्वी कंचन, मिस बनारस रह चुकी अनुष्का पंडित, पापुलर टीवी एक्टर्स हितांशु जिंसी, इमरान शेख, जितेंन मुखी, श्रावणी गोस्वामी, राजू खेर, मुश्ताक खान, जयपुर की सीरत,खुशबू चौहान, विभी शर्मा, बीकानेर के टाइगर नाम से पापुलर एक्टर युधिष्ठिर सिंह भाटी, राजस्थान के सुपरस्टार सीजीत कुमार, कलीम अख्तर, पाली के मंगल राजपुरोहित भंवर दास बाबूलाल, शालिनी राठौड़, विनय सवाई माधोपुर, जयपुर से संतोष कंवर व राहुल स्वामी, अग्रसेन तंवर व दीपक संगम चौहान, शरद शर्मा, मुंबई से शबरीन व पापुलर टीवी एक्टर्स विजय, डॉ रंजन दवे व गौरव टॉक , पीलीबांग से जॉनी, फिल्म के निर्माता जैन ने बताया अभी इसमें और कास्टिंग 6/7 एक्टरों की बाकी है, फिल्म अगले महीने 28 तारीख को हम शूटिंग पर जाएंगे ।
ONLY ARRANGE MARRIAGE हिंदी फिल्म का भव्य मुहूर्त व पहला गाना लता मंगेशकर स्टूडियो मुम्बई में हुआ रिकॉड, म्यूजिक डायरेक्टर प्रवीण भारद्वाज सिंगर स्वाति शर्मा,निर्माता बी के जैन भिवांडी











More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane