हिंदी सिनेमा मे अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए नई प्रतिभाओं को काफी संघर्ष करना पड़ता है. अमिताभ रंजन को भले ही आज बॉलीवुड के गीतकार के रूप मे जाना जाता है मगर मुम्बई आने के अपने शुरुआती दिनों में पत्रकार के रूप में फिल्मी न्यूज पेपर “सिने जोन” के लिए भी वह काम कर चुके हैं।
अमिताभ रंजन ने 700 से अधिक गीत भारतीय म्यूजिक कंपनी और हिंदी सिनेमा के लिए लिखा है। इनके लिखे गाने बॉलीवुड के लगभग सभी प्लेबैक सिंगर्स उदित नारायण, कुमार शानू, अल्का याग्निक, शान, सुनिधि चौहान, साधना सरगम, विनोद राठौर, सुरेश वाडेकर, पलक मुछल, मोहित चौहान, ममता शर्मा, मीका सिंह, कैलाश खेर, जावेद अली, रितु पाठक, मधुश्री, नक्काश अज़ीज़, अमित मिश्रा, देव नेगी, सलमान अली( इंडियन आइडल 10 के विजेता), मोहम्मद दानिश इंडियन आइडल फेम, मोहम्मद इरफान, दीपा नारायण, असित त्रिपाठी, सोना महापात्र, अंतरा मित्रा ने गाए है।
अमिताभ रंजन के लिखे गीत पर अरशद वारसी, अदिति राव हैदरी, बोमन ईरानी, राजपाल यादव, रवि किशन, राखी सावंत, राहुल देव, शक्ति कपूर, रणधीर कपूर, श्वेता तिवारी, गुर्लीन चोपड़ा, अरुण बख्शी, गोविंद नामदेव, रज़ा मुराद, किरण कुमार जैसे कई कलाकारों ने अभिनय किया है। कई अवॉर्ड विजेता निर्देशक मनीष झा की फिल्म “द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा” का टाइटल ट्रैक निखट्टू भी अमिताभ रंजन ने लिखा है।
अमिताभ रंजन ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार जतिन-ललित जोड़ी के ललित पंडित के साथ भी फिल्म में गीत लिखा है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी संगीतकार राघव सचर (जो बॉलीवुड में इकलौते ऐसे संगीतकार हैं जो सभी वाद्ययंत्र बजाते हैं), उनके लिए भी कई गीत लिखे हैं। बॉलीवुड के उभरते हुए प्रतिभाशाली संगीतकार राज आशू के लिए भी कई गीत लिखा है। संगीतकार गौरव दासगुप्ता के संगीत में रीजनल वर्जन सारेगामा एचएमवी के लिए लिखा है। संगीतकार असलम केई के लिए फिल्म और एल्बम के लिए कई गीत लिखा है। अमिताभ रंजन द्वारा लिखे गीत टी-सीरीज, सारेगामा (HMV), जी-म्यूजिक, टिप्स म्यूजिक, अल्ट्रा म्यूजिक, शेमारू म्यूजिक, डी आर जे रेकॉर्ड और अन्य कंपनियों से रिलीज है।
अमिताभ रंजन ने फ़िल्मों के अलावा टेलीविजन क्षेत्र में भी कई काम किए हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल का टाइटल सॉन्ग लिखा है। जिसमें अरुण गोविल और उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल द्वारा निर्मित टीवी सीरियल “धरती की गोद में ” डी डी किसान के लिए। एक्टर कुनिका लाल के मुख्य किरदार वाला टीवी सीरियल “कानाफूसी”, कोरियोग्राफर सरोज खान का टीवी सीरियल”दो लफ्जों की दिल की कहानी” और जी टीवी पर प्रसारित होने जा रहा “गंगा माई की बेटियां ” का टाइटल सॉन्ग शामिल है।
अमिताभ रंजन की विशेषता यह है कि उन्होंने कई ब्रांड के लिए ऐड भी लिखे हैं जैसे इंडियल आइल, एनटीपीसी रिंहद, पराग दूध, वेरका लाइफ मिल्क, संजीवनी चाय.
अमिताभ रंजन ने टेलीविजन क्षेत्र में भी कई काम किए हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल का टाइटल सॉन्ग लिखा है। जिसमें अरुण गोविल और उनकी पत्नी श्रीलेखा गोविल द्वारा निर्मित टीवी सीरियल “धरती की गोद में ” डी डी किसान के लिए। एक्टर कुनिका लाल के मुख्य किरदार वाला टीवी सीरियल ” कानाफूसी”, कोरियोग्राफर सरोज खान का टीवी सीरियल”दो लफ्जों की दिल की कहानी” और जी टीवी पर प्रसारित होने जा रहा “गंगा माई की बेटियां ” का टाइटल सॉन्ग लिखा है।
अमिताभ रंजन मल्टि टैलेंटेड पर्सन हैं, वह मैलोडी बॉक्स म्यूजिक प्रोडक्शन स्टूडियो के ओनर र्हैं। जहां वह गीत के साथ साथ संगीत भी बनाते हैं और अलग अलग ब्रांड का ऐड भी बनाते हैं। उनकी अच्छी म्यूजिक प्रोडक्शन और एड मेकिंग (video) टीम है, जिसके माध्यम से वह कार्पोरेट ऐड फिल्म का निर्माण करते हैं.
अरशद वारसी, अदिति राव हैदरी, बोमन ईरानी, श्वेता तिवारी पर फ़िल्माए गए गीत लिख चुके हैं अमिताभ रंजन













More Stories
Popular Bollywood Actor And BJP Spokesperson Mukesh Tyagi, Along With Special Guest Aushim Khetarpal, Honored The Team Behind The Film ‘Hanuman Ansh’.
Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship
Arun Parihar – Digital Entrepreneur, Trader & Founder of Hashtag Digital Media