Mask TV और Rush Play के बाद Weltretter समूह की नई आध्यात्मिक पहल, भक्ति, ज्ञान और भारतीय संस्कृति को विश्वभर में पहुँचाने का संकल्प।
मुंबई। भारतीय भक्ति संगीत के सुप्रसिद्ध गायक, पद्मश्री सम्मानित भजन सम्राट अनूप जलोटा को आध्यात्मिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘आनन्द प्रज्ञा’ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। लगभग छह दशकों से संगीत जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए अनूप जलोटा का इस मंच से जुड़ना भारतीय भक्ति संगीत और आधुनिक डिजिटल अध्यात्म के संगम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Mask TV और Rush Play के बाद Weltretter Technology एवं Weltretter Consultants की इस नई पहल के माध्यम से भजन, मंत्र, स्तोत्र, प्रवचन और अमृत विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
अनूप जलोटा: ‘आनन्द प्रज्ञा को अपना आध्यात्मिक परिवार बनाएँ’
अनूप जलोटा ने ऐप की आध्यात्मिक सामग्री सुनकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘आनन्द प्रज्ञा’ भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का सुंदर संगम है। उनकी इच्छा है कि आज की युवा पीढ़ी के साथ बच्चे, बुजुर्ग और समाज के सभी वर्गों के लोग इस ऐप को अपना आध्यात्मिक परिवार समझें।
डॉ. अंजू भट्ट ‘आनन्द प्रज्ञा’: ‘आनन्द से ही सामान्य बुद्धि प्रज्ञा बनती है’
ऐप की प्रमुख आध्यात्मिक रचनाकार एवं निर्माता डॉ. अंजू भट्ट ‘आनन्द प्रज्ञा’ ने कहा—
“आनन्द और प्रज्ञा का संगम ही ‘आनन्द प्रज्ञा’ है। प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, शिव और सुंदर होने का अधिकार है। यदि जीवन में आनन्द जाग्रत नहीं होगा तो बुद्धि सामान्य बुद्धि ही रह जाएगी। जीवन में आनन्द का जागरण करके बुद्धि को प्रज्ञा में परिवर्तित करने की प्रेरणा देना ही इस ऐप का उद्देश्य है।”
डॉ. अंजू भट्ट वेलनाडू ब्राह्मण परिवार की समृद्ध विद्वत् एवं आध्यात्मिक परंपरा से प्रेरित हैं। इस विरासत के संदर्भ में वल्लभाचार्य, बावजी दीक्षित, शिवानन्द गोस्वामी, मथुरानाथ भट्ट और श्रीनाथ भट्ट जैसे विद्वानों का स्मरण किया जाता है।
चिरंजीवी भट्ट: ‘हर पीढ़ी तक पहुँचे अध्यात्म’
युवा निर्माता चिरंजीवी भट्ट ने कहा—
“इस ऐप को विकसित कराने के पीछे हमारा उद्देश्य है कि हमारी पीढ़ी के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी आध्यात्मिकता से जुड़ें। अध्यात्म व्यक्ति को केवल आनन्द नहीं देता, बल्कि उसकी बुद्धि में प्रज्ञान का जागरण भी करता है।”
मानसी भट्ट: ‘लोगों को आध्यात्मिक यात्रा कराना तीर्थयात्रा जैसा अनुभव’
चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट ने कहा—
“Mask TV और Rush Play के बाद ‘आनन्द प्रज्ञा’ के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाने का अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। जिस प्रकार किसी को तीर्थयात्रा कराने से पुण्य, आशीर्वाद और आत्मिक संतोष मिलता है, उसी प्रकार इस आध्यात्मिक चैनल को लोगों तक पहुँचाना मेरे लिए एक पवित्र यात्रा जैसा अनुभव है।”
संजय भट्ट: ‘अनूप जी के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया’
परियोजना के मेंटर संजय भट्ट ने शूटिंग के दौरान हुए विशेष अनुभव को साझा करते हुए कहा—
“जब अनूप जलोटा जी ने हमारे कार्यालय में अपने भजनों की कुछ पंक्तियाँ गाकर सुनाईं, तो पूरा वातावरण ही बदल गया। कार्यालय संगीत और भक्ति के रंग में रंग गया। वहाँ उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गए। वह क्षण हमारी पूरी टीम के लिए अत्यंत आनन्ददायक और अविस्मरणीय बन गया।”
अनूप जलोटा की ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्ति के अवसर पर आयोजित विशेष शूटिंग में डॉ. अंजू भट्ट ‘आनन्द प्रज्ञा’, संजय भट्ट, चिरंजीवी भट्ट और मानसी भट्ट उपस्थित रहे।
‘आनन्द प्रज्ञा’ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन दर्शन, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन को आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तथा विश्वभर के श्रोताओं तक पहुँचाना है।
‘आनन्द प्रज्ञा’—जहाँ भक्ति से आनन्द और ज्ञान से प्रज्ञा का उदय होता है।


भजन सम्राट अनूप जलोटा बने ‘आनन्द प्रज्ञा’ ऐप के ब्रांड एंबेसडर
More Stories
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years
Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent
Renez New Products Launched By Sıblıngs International Fashıon Desıngner Sana Aziz Khan And Mohammad Kabeer Khan