यश कुमार, रक्षा गुप्ता, प्रियंका भारद्वाज स्टारर ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. की “शूल” की शूटिंग शुरू लखनऊ में
भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार इन दिनों एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों की शूटिंग में अपना भरपूर समय दे रहे हैं, जिससे सिनेप्रेमियों को बेहद अच्छी भोजपुरी फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिले। उनके साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता भी अपने फैंस और ऑडियंस के बीच जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले भोजपुरी फ़िल्म “शूल” की, जिसकी शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके लखनऊ के रमणीय लोकेशन पर शुरू कर दी गई है। इस फ़िल्म के निर्माता प्रेम शंकर, अरविन्द प्रकाश हैं। निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू) हैं। केंद्रीय भूमिका में यश कुमार और रक्षा गुप्ता हैं, उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। साथ ही प्रियंका भारद्वाज भी अपनी अदा जलवा बिखेरने वाली हैं। इस फिल्म में पंकज सिन्हा भी अहम भूमिका में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले हैं।
गौरतलब है कि ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. बैनर के तले बन रही सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म ‘शूल’ में एक स्वस्थ प्रेम कहानी है। जिसे हर भोजपुरी दर्शक पसंद करेंगे। फ़िल्म की कहानी यश कुमार ने लिखा है जबकि पठकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। डीओपी समीर सैय्यद हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। फाइट मास्टर इकबाल सुलेमान हैं। डांस मास्टर महेश आचार्य, प्रवीण शेलार, आर्ट डायरेक्टर अवधेश राय, प्रोडक्शन कंट्रोलर जेपी हैं। प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार यश कुमार, रक्षा गुप्ता, पंकज सिन्हा, प्रियंका भारद्वाज, अयाज खान, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा आदि हैं।
इस फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि पिछले कई सालों में मैंने विभिन्न किरदार निभाएं हैं, मगर इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है। इस फिल्म में मेरा किरदार लोगों का नजरिया बदल देगी, फिल्म को देखकर लोग रियलाइज करेंगे कि अब भोजपुरी सिनेमा काफी परिपक्व हो चुका है और समृद्ध भी।
फ़िल्म के निर्माता प्रेम शंकर और अरविन्द प्रकाश ने संयुक्त रूप में बताया कि भोजपुरी सिनेमा को लेकर हम सजग हैं। हम इसी कोशिश में हैं कि हम भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री को बेहतर फ़िल्म बनाकर दें, ताकि भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ ऊँचा उठे। भोजपुरी फ़िल्म उद्योग भी और सभी फ़िल्म इंडस्ट्री की तरह हर किसी से कनेक्ट रहे तथा कॉरपोरेट से भी जुड़े।
फिल्म के निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू ने कहा कि लखनऊ में शुरू हुई हमारी भोजपुरी फिल्म शूल एक बेहतरीन सिनेमा है, जिसे हर वर्ग के दर्शक एक साथ बैठकर देख सकेंगे। इस फिल्म से दर्शकों का फुल इंटरटेन होने के साथ-साथ उनमें मैसेज भी जाएगा। भोजपुरी का ग्राफ ऊंचा उठाने के लिए हम सब प्रयासरत हैं और हमारी फिल्म के निर्माता एक अच्छी फिल्म की मेकिंग कर रहे हैं, जिसकी बागडोर उन्होंने मेरे हाथों में सौंपी है। उनकी सोच उनका उद्देश्य लोगों की उम्मीद पर जरूर खरा उतरेगा। फिल्म के हीरो यश कुमार बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं। वे अपने किरदार और फिल्म के सब्जेक्ट को लेकर काफी सजग रहते हैं, जिसका नतीजा यह है कि आज वह एक बड़े सुपरस्टार के रूप में स्थापित हुए हैं और भोजपुरी सिनेमा को नई ऊंचाई दे रहे हैं। फ़िल्म की हीरोईन रक्षा गुप्ता का लुक और किरदार दर्शकों को खूब पसंद आएगा, उनका किरदार इस फिल्म में काफी अलग है।



यश कुमार, रक्षा गुप्ता, प्रियंका भारद्वाज की “शूल” की शूटिंग शुरू लखनऊ में, ब्लू कोरल्स एंटरटेनमेंट प्रा. लि. कर रही है निर्माण
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane