निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म टुनटुन का ट्रेलर रिलीज
भोजपुरी सिनेमा में आजकल साफ सुधरी फिल्मों का चलन शुरू हो गया है। ऐसी फिल्मों पर जोर दिया जा रहा है जिसे लोग परिवार के साथ बैठकर देख सकें। भोजपुरी भाषा की फिल्में प्रोडक्शन और स्टोरी के मामले में बॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे सकें ऐसी स्क्रिप्ट पर जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार भोजपुरी फिल्म ‘टुनटुन’ लेकर आ रहे हैं। जिसमें आपको एक बहुत ही अलग और सुंदर कहानी देखने को मिलने वाली है। काफी दिनों से दर्शक भोजपुरी टुनटुन के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। जिस आज खत्म करते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने इसका ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में सभी कलाकारों को बेहद ही खास तरीके से दिखाया गया है। जहां नीलम गिरी के गरीब से अचानक अमीर बनने की कहानी दिखाई देती हैं, तो वही संजय पांडेय पुलिसिया रोल में जच रहे हैं। पूरे ट्रेलर में छोटे से पपी डॉग को दिखाया गया है जो नीलम गिरी के साथ पूरे समय रहता है। और नीलम उसे बहुत प्यार और दुलार करती है। इसमें रीना रानी को नीलाम गिरी की माँ के किरदार में दिखाया गया है जो अपनी बेटी को मां के होने का अहसास करती हुई नजर आ रही हैं। ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशनल ड्रामे का भरपूर उपयोग किया गया है। जिससे इसे देखकर दर्शक अपनी हंसी तो कही कहीं अंशु रोक नहीं पाएंगे।
ट्रेलर देखकर आपको फिल्म की कहानी का अंदाजा लग जायेगा कि ये कहानी अब तक आई भोजपुरी सिनेमा की सबसे अलग और सबसे हटके कहानी है।
आपको बता दें कि टुनटुन को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन(सीबीएफसी) से बिना किसी काटछांट के यू सर्टिफिकेट मिला है। वही कुछ समय पहले फिल्म टुनटुन का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। जिस देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया था कि कोई फिल्म का फर्स्ट लुक ऐसा भी रिलीज कर सकता है क्या? जिसमें केवल दो डॉग्स को दिखाया गया था। जिसे देखकर लोगों में जिज्ञासा पैदा हो गई थी कि फिल्म का ऐसा पोस्टर पहले कभी फर्स्ट लुक के तौर पर रिलीज नहीं किया गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में दो डॉग्स नजर आये थे। दोनों के बीच के संबंध को पोस्टर में बड़े सुंदर ढंग से दिखाया गया था। फिल्म के इस तरह के पोस्टर को देखकर दर्शकों के मन उत्सुकता बढ़ गई थी।
फिल्म में मुख्य भूमिका में नीलम गिरी, रीना रानी, संजय पांडे, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, भानु पांडे, साहेब लालधारी, शिवचरण, सनी शर्मा सहित अन्य कलाकार हैं। इस फिल्म को उत्तर प्रदेश के कई रमणीय लोकेशनों पर फिल्माया गया है। जो फिल्म में देखने लायक होगी। इस फ़िल्म में दर्शकों को एक नई सोच और एक नई कहानी देखने को मिलेगी, जो भोजपुरिया दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा के प्रति कुछ अलग सोचने पर मजबूर कर देगी। जिसके लिए वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स जानी जाती है।
इस फिल्म के माध्यम से एक फिर से वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स कुछ अनोखा करने जा रही हैं। जैसे कि पहले भी कंपनी से कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया जा चुका हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि सह-निर्माता कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, निर्देशक पराग पाटिल, संगीत आज़ाद सिंह, लेखक राकेश त्रिपाठी, लिरिक्स आज़ाद सिंह और प्यारे लाल यादव (कवि), कोरियोग्राफर कानु मुखर्जी, डीओपी माही सरला, प्रचारक डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम और प्रोडक्शन कंट्रोल महेश उपाध्याय हैं।
निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म टुनटुन का ट्रेलर रिलीज

More Stories
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love
Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez