जीत प्रोडक्शन्स प्रा.लि. के बैनर तले 44 साल बाद ब्रज भाषा में बनाई जा रही फीचर फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। जाने माने निर्देशक, लेखक, गीतकार अखिलेश पाण्डेय के कुशल निर्देशन निर्माणाधीन इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले शुभ मुहूर्त की पावन बेला पर मुख्य अतिथि चौधरी ऋषिपाल सिंह (दर्जा प्राप्त मंत्री अलीगढ़ एवं विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार), मुकेश कुमार सिंह (प्रधान संपादक एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पत्रकार संगठन), तेज प्रताप सिंह (स्काई टावर बिल्डिंग मार्केटिंग एंड बिजिनेस हेड), दिनेश चौधरी (फ़िल्म एंटरटेनमेंट अध्यक्ष), विष्णु गुप्ता (प्राइमस) ने फीता काटकर फिल्म का मुहूर्त शुभारंभ किया और नारियल फोड़कर फिल्म का विधिवत शुभ मुहूर्त संपन्न किया। तत्पश्चात क्लैप देकर हर्षोल्लासपूर्वक फ़िल्म की लाइट, कैमरा, एक्शन के गुंजायमान के साथ शूटिंग शुरू की गई है। इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों, रमणीय स्थलों पर बड़े पैमाने पर की जायेगी।
गौरतलब है कि फीचर फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ के निर्माता जीतेन्द्र प्रताप सिंह हैं, जो इस फिल्म के जरिये ब्रज भाषा में फ़िल्म निर्माण की क्रांति लाने का सराहनीय पहल कर रहे हैं। इस मुहिम में बढ़-चढ़कर उनका साथ निर्देशक अखिलेश पाण्डेय दे रहे हैं। इस फिल्म के लेखक एवं क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास वशिष्ठ का सार्थक प्रयास है किआज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, सभ्यता का अनुसरण करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे। फ़िल्म के गीतकार अखिलेश पाण्डेय, रवि परिहार, संगीतकार विकास वशिष्ठ, चारुल सिंह (मुंबई), डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, सह निर्देशक बबुआ मनीष, अंकिता सिंह, आदित्य शिखरवार, डांस मास्टर स्वदेश, सपना सरकानिया एंड अजय आर्यन, आर्ट डायरेक्टर सीपी सेन, कार्यकारी निर्माता दिनेश कुमार चौधरी, लाईन प्रोड्यूसर मुकेश सिंह (अलीगढ़ सम्राट), प्रोडक्शन कंट्रोलर रवीन्द्र कुमार, प्रोडक्शन मैनेजर दीपक कुमार, कास्टिंग डायरेक्टर कीर्तेश खांडे, मीडिया प्रभारी विकास खांडे, विशेष सहयोगी ज्योति मित्तल, रूप सज्जा संदीप दमनिया, केश सज्जा सोनम खांडे ड्रोन ऑपरेटर एंड स्टिल फोटोग्राफर शुभम कुशवाहा, सहायक कैमरामैन सौरभ शर्मा, सागर उपाध्याय हैं। मुख्य कलाकार जीत प्रताप सिंह, सीमा सिंह, भोला गुर्जर, गिरिराज सिंह, गिरीश नागपाल, सपना यादव, ऋतु मिश्रा, सोनिया मित्तल, हरेश सारस्वत, देवकांत त्यागी, राहुल त्यागी, दिनेश कुमार चौधरी, मुकेश सिंह, सचिन राजपूत आदि हैं।
ब्रज भाषा की फीचर फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ के निर्माता जीतेन्द्र प्रताप सिंह और निर्देशक अखिलेश पाण्डेय ने उक्त अवसर पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि ‘यह फिल्म ब्रज क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, लोक-परंपराओं, सामाजिक ताने-बाने और भाषा को भव्य तथा प्रासंगिक अंदाज़ में राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करेगी। यह फिल्म 2027 में होली के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी।’
फिल्म के लेखक एवं क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास वशिष्ठ ने कहा कि ‘पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ का मूल संदेश है- आधुनिक होना गलत नहीं, लेकिन आधुनिकता की दौड़ में अपनी पहचान, संस्कार और रिश्तों का महत्व भूल जाना उचित नहीं, ताकि रिश्तों और परिवार पर उसका कुप्रभाव न पड़े।’

चौधरी ऋषिपाल सिंह, मुकेश कुमार सिंह, तेज प्रताप सिंह, दिनेश चौधरी, विष्णु गुप्ता के हाथों फीता काटकर ब्रज भाषा की फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग शुरू
More Stories
SATISH SAMUDRE Elected President By Mumbai Kalal Samaj Unanimously By New Executive Committee.
Rising Child Artist Agastya Jiwak Walke Set To Make His OTT Debut With Suspense Thriller ‘Night Suspense’
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar