हम ओवैसी की तरह भड़काऊ भाषण नहीं देते, सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं ; राष्ट्रीय अध्यक्ष अफरोज खान ।(एआईएमआईएम) के लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी का नाम हमेशा विवादित बयानों से जुड़ा रहा है. एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के कई भड़काऊ बयान चर्चा में रहे हैं। अकबरुद्दीन ओवैसी पर भड़काऊ भाषण देने का कई बार आरोप लगा और मामला भी दर्ज हुआ है. उनके बयान अक्सर अपनी ही पार्टी को मुश्किल में डालते रहे हैं. एक तरह से इससे इस पार्टी की छवि मुस्लिमों की कट्टर पार्टी की इमेज के रूप में उभरती है । ऐसे में देखा जाए तो संयुक्त विकास पार्टी भी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अफरोज खान हैं, मगर यह पार्टी जाती धर्म की राजनीति नहीं करती यह हर मज़हब को साथ लेकर चलती है। इस पार्टी की विचारधारा बड़ी अलग है जो हर एक हिन्दुतानी को एक और नेक बनने का संदेश देती है। हमसब ही हिंदुस्तानी हैं और किसी पार्टी विशेष या नेताओं के चक्कर मे पड़कर हम आपस मे बंटेंगे नहीं।
एसवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफरोज खान का कहना है कि अकबरुद्दीन ओवैसी के विवादित बयान से जनता अब ऊब चुकी है। मैं भी मुस्लिम हूँ, और मैं संयुक्त विकास पार्टी का नेशनल प्रेसीडेंट हू, लेकिन हमारी पार्टी किसी एक धर्म के लोगों के लिए नहीं है, यह भारत के हर इंसान के लिए है, यह देश के हर वर्ग, हर मज़हब की पार्टी है इससे हर तरह के लोग जुड़े हुए हैं।
संयुक्त विकास पार्टी की इसी साफ सुथरी इमेज और सबके संयुक्त विकास की बात को देखते हुए आज मुम्बई के अन्धेरी इलाके में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल अध्यक्ष अफरोज खान की उपस्थिति में देश के सबसे बड़े एस्ट्रोलॉजर और सोशल वर्कर गाना श्रवण स्वामी जी संयुक्त विकास पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आपको बता दें कि गाना श्रवण स्वामीजी बेंगलौर बेस्ड एक सफल बिज़नसमैन हैं। वह बेंगलुरु में स्वामीजी ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यह कंपनी इंडिया की सबसे बड़ी गोल्ड और डायमंड एक्सपोर्टर कम्पनी है। उन्होंने यह पार्टी जॉइन करने के बाद कहा कि संयुक्त विकास पार्टी की सोच बड़ी स्पष्ट और प्रेरणादायक है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अफरोज खान का व्यक्तित्व भी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। सभी भारतवासियों को एक साथ लेकर चलने की जो पार्टी की विचारधारा है, मुझे इसी सेकुलर सोच ने प्रभावित किया। और मैंने यह पार्टी जॉइन की है।
उल्लेखनीय है कि गाना श्रवण स्वामी जी को संयुक्त विकास पार्टी (SVP) का कोर कमिटी का चेयरमैन बनाए जाने पर उन्हें चारों ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

देश के विख्यात एस्ट्रोलॉजर, बिज़नसमैन व सोशल वर्कर गाना श्रवण स्वामी हुए संयुक्त विकास पार्टी में शामिल।
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane