देववाणी के टीजर में दिखा सुनील थापा और कुंदन भारद्वाज का टशन
मौसम फिल्म्स प्रोडूसशन हाउस एंड अनुजा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रेजेंट्स हिंदी और नेपाली फिल्म देववाणी का टीजर रिलीज हो चुका है। शुजाय म्यूजिक वर्ल्ड से देववाणी का धांसू और खतरनाक टीजर रिलीज किया गया है। इस देववाणी में कुंदन भारद्वाज, सुनील थापा, अनुजा लेपचा, देव सिंह, रविन्द्र झा, धुर्वा कोइराला, मौसम पौडेल सहित कई कलाकार हैं। जो अपने अपने अभिनय से फिल्म के टीजर में जान फूंकते नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर की शुरुआत में कुंदन की आवाज में एक छोटा ही सही मगर पॉवर फुल डायलॉग सुनाई देता है। जिसमें वो कहते है कि ये मेरा गांव है और यहां हर लोगों की रक्षा करना मेरा धर्म है। वही इसमें अभिनेत्री अनुजा लेपचा की भी छोटी सी झलक देखने को मिली है। वही इस टीजर में कुन्दन भारद्वाज साउथ और हॉलीवुड स्टाइल का एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके दमदार एक्शन सीन टीजर को और भी भव्य बना दे रहे हैं। इसके साथ ही टीजर में सुनील थापा भी अपनी सशक्त भूमिका से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते नजर आए हैं। ओवर आल अगर टीजर की बात की जाए तो ये टीजर आपको एक्शन से भरपूर नजर आएगा।
हालही में देववाणी का पोस्टर में कुंदन और सुनील थापा गुस्सेल मूड में नजर आ रहे हैं। देव वाणी को पेन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म में टीवी, भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता कुंदन भारद्वाज केंद्रीय भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ अभिनेत्री अनुजा लेपचा अपने डेब्यू करने जा रही है। फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक बाबू साहब बलामी ने संभाल रखी है। वही फ़िल्म का निर्माण निर्माता मीना खड़का एंड हीरा बहादुर लेपचा के द्वारा किया गया है। इस फिल्म में भोजपुरी, नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर मनवा चुके दिग्गज अभिनेता सुनील थापा भी दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म देव वाणी को लेकर अभिनेता कुंदन भारद्वाज ने कहा कि हमने देववाणी का टीजर रिलीज कर दिया है। जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। वही देववाणी के रिलीज की तैयार भी जोरो शोरो से चल रही है।
फिल्म की कहानी एक गरीबों के मसीहा की है, जो एक शहर के लोगों को जुल्मी दरिंदे के खौफ से आज़ाद करता है। इस फिल्म के माध्यम से हम एक सोशल संदेश भी दे रहे हैं। जिससे समाज में जागरूकता फैलेगी। फिल्म में आपको एक्शन और रोमांस का तगड़ा डोस मिलने वाला है।
निर्देशक बाबू साहब बलामी ने कहा कि आज फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें हमने फिल्म के सभी कलाकारों को प्राथमिकता देने की कोशिश की है। वही टीजर देखकर आपको इतना न तो समझ आ ही गया होगा कि ये फिल्म एक अलग कहानी पर बेस्ड है जो दर्शकों को एक पल के लिए भी पल झपकने नहीं देंगी। हमें उम्मीद है ये फिल्म दर्शकों के मन मे एक अमिट छाप छोड़ने में कामयाब होगी।
फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर ने कहा कि ये फिल्म दो भाषाओं में बनी है। फ़िल्म आपको उच्च कोटि की कहानी देखने को मिलेगी जो आपने पहले कभी देखी नहीं होगी। फ़िल्म के टीजर ने ये साबित कर दिया है कि आज भी कई निर्देशक कहानी के साथ समझौता नहीं करते हैं।
फिल्म को हमने हिंदी और नेपाली भाषा में शूट किया है। जिसमें हम कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है लेकिन जो आउटपुट निकल कर सामने आया है उसे देखकर हर टेक्नीशियन के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फिल्म में आपको अवल दर्जे का इमोशन, एक्शन और ड्रामा देखने को मिलने वाला है।
निर्माता मीना खड़का और हीरा बहादुर लेपचा ने कहा कि जब हमसे इस फिल्म को बनाने के लिए बात की गई तो हमने पहले इसकी कहानी को सुना। कहानी सुनते सुनते हमारी आंखों में अंशु आ गया। क्योंकि में जो इमोशन है वो हर किसी रुला देगा। वही फिल्म में कुंदन, सुनील और देव की जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।
फिल्म देव वाणी में कुंदन भारद्वाज, सुनील थापा, अनुजा लेपचा, देव सिंह, रविन्द्र झा, धुर्वा कोइराला, मौसम पौडेल सहित कई कलाकार हैं। वही फिल्म के निर्देशक बाबू साहब बलामी, निर्माता मीना खड़का एंड हीरा बहादुर लेपचा, कार्यकारी निर्माता महेंद्र यादव, म्यूजिक मनोहर सुनाम, पीआरओ ब्रजेश मेहर, कैमरा हरि बहादुर घले, एक्शन श्री श्रेष्ठा, कोरियोग्राफर टेंजु योंजन, स्क्रीनप्ले/डॉयलोग नीराजन मेहता मंजीत, एडिटर बंदे प्रसाद, डिस्ट्रीब्यूटर सुनील मनान्धर, चीफ एडी तरकराज नेउपने है।
एक्शन से भरपूर कुंदन भारद्वाज और अनुजा लेपचा की फिल्म देववाणी का टीजर रिलीज





More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane