सुरिंदर यादव की यह कम्पनी पिछले एक साल में 150 से अधिक साउथ फिल्मो के हिंदी वर्ज़न की प्रोड्यूसर है
मुम्बई के अंधेरी वेस्ट स्थित मौर्या लैंडमार्क में सुर म्युज़िक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड की नई ऑफिस की ओपनिंग की गई जहां कॉमेडियन सुनील पाल सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मेहमान के रूप में हाजिर हुईं सभी ने कम्पनी के फाउंडर सुरिंदर यादव को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कम्पनी के क्रिएटिव हेड मनीष शर्मा, प्रोडक्शन मैनेजर संदीप शिंदे, क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव भी उपस्थित थे।
आपको बता दें कि सुर म्यूजिक वर्ल्ड काफी तेज रफ्तारी से उभरती हुई एक मात्र ऐसी कम्पनी है, जिसने पिछले एक साल में 150 से अधिक साउथ फिल्मो को हिंदी में प्रोड्युस किया है, जो कि सब ब्लॉबस्टर रही हैं।
कॉमेडियन सुनील पाल ने बताया कि सुर म्युज़िक वर्ल्ड की ओपनिंग पर मुझे सुरीला एहसास हो रहा है। ईश्वर के नाम से इस ऑफिस की शुरुआत हुई है। मुझे लगता है कि ईश्वर की पूजा से जो काम शुरू होता है वह हमेशा शुभ होता है। सुर मां सरस्वती का ही नाम है, मेरी ओर से सुर म्युज़िक वर्ल्ड की पूरी टीम को बहुत सारी शुभकामनाएं। भगवान करे यह कंपनी जिये सालों साल, यही दिल से दुआ देता है सुनील पाल। मेरी एक फ़िल्म “गाली गलौज” आने वाली है उसका एक गाना “जाम में क्यों जानी मिलाते हो पानी, हमने तो शराब में मिलाई जवानी” सुर म्युज़िक द्वारा जारी किया जाएगा।
सुनील पाल ने आगे कहा कि सुरिंदर यादव जी यारों के यार हैं, हमेशा दोस्तों के लिए खड़े रहते हैं। इस ऑफिस में बहुत सकारात्मक एनर्जी मिल रही है। सभी को दिल से बधाई।
कम्पनी के फाउंडर सुरिंदर यादव ने कहा कि सुर म्युज़िक वर्ल्ड के अंतर्गत हम साउथ के सिनेमा को हिंदी में डब करके उसका सिंडिकेशन करते हैं। हमने कई फिल्में प्रोड्युस भी की हैं। हमारे ओटीटी प्लेटफार्म “सुर मूवीज़” पर दर्शक वेब सीरीज और सबसे पहले फिल्मे भी देख सकते हैं। सुर के नाम से हमारे 30 से ज्यादा यूटयूब चैनल्स हैं, जिसमें अलग अलग जॉनर की फिल्मे मिल जाएंगी। हॉलीवुड की हिंदी डब फिल्मे भी आप देख सकते हैं। एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर सभी तरह की फिल्मे यहाँ उपलब्ध हैं। हमारे 50 से अधिक चैनल्स हैं। सुर म्युज़िक वर्ल्ड के 6.9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। सुर म्युज़िक वर्ल्ड के लिए हम कुछ एक्सक्लुसिव वेब सीरीज बना रहे हैं जो जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेंगी। हमारे ऐप से काफी नामचीन एक्टर्स जुड़े हुए हैं। हमारे चैनल्स पर कई फिल्मों के व्यूज 100 मिलियन तक गए हैं।
कम्पनी के क्रिएटिव हेड मनीष शर्मा ने बताया कि हमारी कम्पनी सुर म्युज़िक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड की नई ऑफिस की ओपनिंग में सुनील पाल जी पधारे और उन्होंने हमें आशीर्वाद दिया, अपनी शुभकामनाएं दीं। दर्शकों से हमारी यही अपील है कि हमारे प्लेटफ़ॉर्म के जरिये आप अच्छे गाने सुनिए, बेहतर फिल्मे देखिए। हमारे प्लेटफार्म से आकर्षक गाने रेगुलर रिलीज होते रहते हैं। आप लोग अपना प्यार बनाए रखिए। कम्पनी का नाम है सुर म्युज़िक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, हालांकि यह सिर्फ म्युज़िक कंपनी नहीं है, बल्कि यहां पर फिल्मे प्रोड्युस की जाती हैं, फिल्मों का ट्रेड होता है, साउथ की फिल्में लेकर यहाँ डब करके हम डिस्ट्रीब्यूट और रिलीज करते हैं। हमारा ओटीटी प्लेटफार्म सुर मूवीज़ भी है, जिसपे फिल्मे रिलीज हो रही हैं। दरअसल यह एक मीडिया हब है। हमारे चैनल्स पर मूवीज़, वेब सीरीज सहित मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध हैं। दर्शकों द्वारा हमें काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है, लोग हमारे प्लेटफॉर्म पर नए कंटेंट के रिलीज का इंतजार करते हैं।
सुरिंदर यादव को यहां आए हुए सभी मेहमानों ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि सुमित जी हर महीने साउथ की 10-15 फिल्मों के राइट्स लेते हैं, उन्हें हिंदी में डब करके अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करते हैं, यह बड़ी उपलब्धि है कि पिछले 1 वर्ष में उन्होंने डेढ़ सौ से ज्यादा साउथ फिल्मों को हिंदी में डब किया है।
बीके सिंह ने कहा कि सुमित जी मेरे पुराने अच्छे मित्र हैं। आज उनकी ऑफिस की ओपनिंग पर मैं आया हूँ। उनकी मेहनत और उनकी सफलता के लिए बहुत बधाई।




सुर म्युज़िक वर्ल्ड प्रा. लि. की नई ऑफिस की मुम्बई में ओपनिंग, कॉमेडियन सुनील पाल सहित कई गेस्ट्स रहे मौजूद
More Stories
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love
Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez