सीआईडी सीरियल फेम एक्टर शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव भी गेस्ट के रूप में रहे उपस्थित
एक दुनिया एक धर्म का संदेश देती है फ़िल्म, पूरी दुनिया से बॉर्डर हटा दिए जाएं : राजेश कराटे गुरुजी की अनोखी सोच
आज दुनिया में धर्म के नाम पर जो कुछ हो रहा है, हर तरफ उसकी चर्चा है। इसी संवेदनशील विषय पर निर्माता राजेश कराटे गुरुजी एक हिंदी फिल्म “द क्रिएटर” लेकर आ रहे हैं जिसका जबरदस्त पोस्टर मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में लांच किया गया। जहां निर्माता निर्देशक के साथ फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे सीआईडी फेम दयानन्द शेट्टी भी मौजूद थे। इस अवसर पर दयानंद शेट्टी के दोस्त सीआईडी सीरियल से जुड़े एक्टर शिवाजी साटम और आदित्य श्रीवास्तव भी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। निर्माता राजेश कराटे गुरुजी, लेखक निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया के अलावा इस मौके पर एक्टर शाजी चौधरी, एलिजा सहगल और बुशरा शेख भी मौजूद थीं। फ़िल्म द क्रिएटर का यहां केक कटिंग भी किया गया।
इस फ़िल्म मे दयानंद शेट्टी,आर्या बब्बर, अनंत महादेवन, रोहित चौधरी, भुवनेश मैम, जश्न कोहली, हिमानी साहनी, एलिजा सहगल, बुशरा शेख, श्रुति उल्फत, गुरदीप कोहली, रज़ा मुराद, ज्ञान प्रकाश, प्रमोद माऊथो, शाजी चौधरी और संजय स्वराज जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है।
निर्माता राजेश कराटे गुरुजी ने कहा कि पिछले दस साल से मैं आध्यात्मिक हूँ। मेरे मन के अंदर से यह विचार आया कि दुनिया मे यह क्या हो रहा है। तब मैने एक दुनिया एक मजहब अर्थात इंसानियत के धर्म के बारे में सोचना शुरू किया। आज देखिए, मजहब के नाम पर नफरत और हिंसा हो रही है, मेरी यह फ़िल्म द क्रिएटर शांति, प्रेम की बात करती है। मैंने ऐसी कल्पना की कि अगर पूरे विश्व मे कोई धर्म ही न हो, दुनिया मे कहीं कोई बॉर्डर न हो तो इंसान का जीवन कितना खुशहाल होगा।
सीरियल सीआईडी में दया के रोल में ऎक्टर दयानंद शेट्टी को सभी जानते हैं। जब भी दया का नाम लिया जाता है तो सीबीआई अधिकारी की तस्वीर नजर आती है और ‘दरवाजा तोड़ दो, दया’ डायलॉग ज़ेहन में आता है। दयानंद शेट्टी ने फ़िल्म द क्रिएटर में एक वैज्ञानिक का किरदार अदा किया है जिसमें उनका लुक, बॉडी लैंगुएज भी काफी अलग है। दयानन्द शेट्टी ने बताया कि मैं पहली बार इस फ़िल्म में नासा में काम करने वाले एक साइंटिस्ट का रोल निभा रहा हूं। इस किरदार के लिए मुझे बहुत ज्यादा होमवर्क करना पड़ा है। फ़िल्म में मेरे किरदार के परिवार के साथ कुछ ऐसा हादसा हो जाता है, जिसके बाद वह बुरी तरह टूट और बिखर जाता है। उसी दौरान वह एक आध्यात्मिक गुरु से मिलता है और उसके बाद उसका एक नया सफर आरम्भ होता है।
दयानंद शेट्टी ने आगे बताया कि इस फ़िल्म में आज के समाज की सच्चाई को पेश किया जा रहा है। 2022 में यह फ़िल्म प्रासंगिक है। यह फ़िल्म यही कहती है कि हम आपस मे भेदभाव न करें।
ऎक्ट्रेस एलिजा सहगल ने बताया कि इस फ़िल्म में एक क्रिश्चियन लड़की का रोल मैंने प्ले किया है। दूसरे धर्म से सम्बन्ध रखने वाले के साथ प्यार और शादी को लेकर हमारा समाज आज भी स्टीरियोटाइप है। फ़िल्म द क्रिएटर इस बारे में है कि तमाम इंसानों का क्रिएटर एक ही है। फिर हमने इसे जाति धर्म मे क्यों बांटा है। मैं फ़िल्म के निर्माता राजेश कराटे गुरुजी, निर्देशक और पूरी टीम का शुक्रिया अदा करती हूं। इस फ़िल्म में एक बेहतर मैसेज है।
निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया ने बताया कि यह फ़िल्म शांति प्रेम को बढ़ावा देने वाली फिल्म है। मानवता से बड़ा कोई धर्म नही होता है, यह पिक्चर इसी सन्देश को सारी दुनिया मे पहुंचाना चाहती है। इंसान को आज़ाद पंछी की तरह होना चाहिए, ताकि वह सारी दुनिया मे बेरोक टोक जा सके।
एक्टर शाजी चौधरी ने कहा कि जिसने दुनिया रची है वह क्रिएटर एक ही है। फिर हमने इसे कई धर्मों में क्यों विभाजित किया है। विश्व मे कोई सरहद न हो, कोइ पासपोर्ट, कोई वीजा न हो, कोई युद्ध न हो, इस मैसेज को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाएं।
ऎक्ट्रेस बुशरा शेख ने बताया कि इस फ़िल्म के कुछ सीन मेरे जीवन मे घटी कुछ घटना की याद दिला देते हैं। इस किरदार को अदा करने में मैं कई जगह काफी इमोशनल हुई हूँ। एक सीन में मैं रो रही थी ऐसी ही घटना 14 साल की उम्र में मेरे साथ रियल लाइफ में हुई थी। एक लड़के को मैं चाहती थी, उसने मुझे छोड़ दिया था और मैंने जहर खा लिया था, मैं अस्पताल में थी लेकिन वह लड़का एक दिन भी न आया। ऐसा ही एक सीन इस फ़िल्म में है जब मेरा बॉयफ्रेंड अजय अस्पताल में था तो मैं वही दर्द महसूस कर रही थी।
—————Fame Media




निर्माता राजेश कराटे गुरुजी की हिंदी फिल्म “द क्रिएटर” का जबरदस्त पोस्टर हुआ लांच, सीआईडी फेम दयानन्द शेट्टी दिखेंगे साइन्टिस्ट की भूमिका में ।
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane