सनातन धर्म की अक्षय ज्ञाननिधि को जनसुलभ बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील एस के तिवारी और “सनातन वर्ल्ड”
सनातन धर्म सागर की तरह अथाह और आसमान की तरह असीम है। इसके उद्गम, उद्भव तथा इसकी उदात्तता का पता करना भी दुष्कर है। सनातन धर्म को परिभाषित करना भी एक विकट कार्य है। वेद, पुराण, ग्रंथ, उपनिषद का नाम भर बड़ी मुश्किल से कुछ लोग जानते हैं, इनकी विशिष्टता, विवरणिका, विवेचना तो विरले व्यक्ति ही कर पाते हैं। यह कार्य जटिल एवं चुनौतीपूर्ण है, पर, असंभव कतई नहीं। एस के तिवारी जो सनातनी संस्कृति के उत्थान हेतु सतत प्रयत्नशील है। इस पुनीत कार्य को मूर्त रूप देने के लिए तिवारी ने एक यूट्यूब चैनल खोल रखा है जो अनवरत हमारे अलौकिक धर्मग्रंथों के विवरण/ गाथा गीत प्रक्षेपित करते रहता है। यूट्यूब चैनल का नाम है ”सनातन वर्ल्ड” (Sanatan World) और उसका टैग लाईन है – म्युजिक ऑफ सोल (Music of Soul/ आत्मा का संगीत) !
एस के तिवारी अर्थात् शैलेश बृजलाल तिवारी के चिंतन की व्यापकता और उनके ”सनातन वर्ल्ड (Sanatan World)” की उपादेयता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि वह सिर्फ वेद पुराण के नाम से नहीं संतुष्ट होते, उनकी चिन्ता है कि एक सामान्य सनातनी व्यक्ति को भी अपने धर्मग्रंथों के मूल भाव का ज्ञान होना चाहिये। इस कारण ही एस के तिवारी अपने सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel) के लिए महिमा गीत अथवा भक्ति गीत न लिखकर गीतों का नाम दिया है – विवरण गीत। उदाहरणार्थ – सनातन वर्ल्ड Sanatan World में यदि ऋग्वेद का विवरण गीत है तो उसमें उस वेद का विषय, उद्देश्य सब कुछ संबंधित गीत में समावेशित होता है। इसी प्रकार अन्य तीन वेदों यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के विवरण गीत भी सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World Channel) पर हैं। लगभग चार वर्षों से यूट्यूब पर सक्रिय ”सनातन वर्ल्ड” Sanatan World ऐसे ही कितने वीडियो अपलोड कर चुका है, उपलब्ध है। इसी प्रकार छह शास्त्र हैं – शिक्षा, कल्प, ज्योतिष, छंद, निरूक्त और व्याकरण। इनके अतिरिक्त अठारह पुराणों के लिए भी सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel पर विवरण गीत उपलब्ध किये जायेंगे। आप यदि पुराण के मूल भाव जानना चाहते हैं तो नियमित सनातन वर्ल्ड Sanatan World देखते रहें। पहले अठारह पुराणों के नाम को क्रमागत रूप में कंठस्थ कर लें फिर सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel) पर देखते रहें ब्रह्म पुराण, पद्म पुराण, विष्णु पुराण, वायु पुराण, भागवत पुराण, नारद पुराण, मार्कण्डेय पुराण, अग्नि पुराण, भविष्य पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण, लिङ्ग पुराण, वाराह पुराण, स्कन्द पुराण, वामन पुराण, कूर्म पुराण, मत्स्य पुराण, गरूड़ पुराण और ब्रह्माण्ड पुराण के विवरण गीत।
”सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel) के सर्वेसर्वा शैलेश बृजलाल तिवारी उर्फ एस के तिवारी का परिवार, इनके पूर्वज धर्म संस्कृति को लेकर जागरूक थे। पिता से गुरुदीक्षा लेकर इस धर्म-कर्म में सक्रिय हुए युवा तिवारी को प्रेरणा उनसे ही मिलती है जिसका परिणाम यह सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल Sanatan World YouTube Channel है। एस के तिवारी जितने भी धर्म ग्रंथ हैं उन सब पर दृष्टिपात करते हैं। वेद हो गया तो उपवेद पर काम करने लगते हैं। फिर बारह जाग्रत ज्योतिर्लिंग हैं जिनके विवरण गीत एस के तिवारी के ”सनातन वर्ल्ड यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube Channel)” पर उपलब्ध रहेंगे, यथा- सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारेश्वर, भीमाशंकर, विश्वेश्वर (विश्वनाथ), त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घृष्णेश्वर। तिवारी कहते हैं, यह क्रम सतत सदैव चलता रहेगा क्योंकि सनातन धर्म का न आदि है, न इति। और निस्संदेह इसका वाहक/ साक्षी रहेगा यूट्यूब चैनल ”सनातन वर्ल्ड” यूट्यूब चैनल- म्युजिक ऑफ सोल (Sanatan World YouTube Channel – The Music of Soul)!
सनातन धर्म की अक्षय ज्ञाननिधि को जनसुलभ बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील एस के तिवारी और “सनातन वर्ल्ड”







More Stories
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love