आत्मा म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हुए बारिश के बेहद रोमांटिक गीत “पहली बारिश में” ने सफलता का नया रिकॉर्ड क्रिएट किया है। सिर्फ दो दिनों में निर्माता वसीम कुरैशी के इस गाने ने 12 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया और तेजी से यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सुमित भल्ला और अनीता भट्ट की प्यारी सी आवाज़ ने आसिम रियाज और निशा गुरगैन की अदाकारी सजे इस खूबसूरत वीडियो “पहली बारिश में” को अलग ही बुलंदी दे दी है। भानु पंडित के संगीत को दर्शक बहुत पसन्द कर रहे हैं।
सिंगर अनिता भट्ट और संगीतकार भानु पंडित सहित पूरी टीम आत्मा म्युज़िक के सांग पहली बारिश में की सफलता पर अँधेरीचा राजा का लिया आशीर्वाद और इसे मिलियन्स में मिल रहे व्यूज के लिए बप्पा का आभार जताया।
गाने के संगीतकार भानु पंडित ने बताया कि अँधेरीचा राजा के बारे में माना जाता है कि यहां जो कुछ भी मांगा जाता है, वो मिलता है। हम सब यहां आज बप्पा का आशीर्वाद लेने आए तो दिल को एक सुकून मिला।
इस प्यारे से गीत की सिंगर अनिता भट्ट ने भी अँधेरीचा राजा का दर्शन किया, श्रदापूर्वक हाथ जोड़ा और बप्पा से आशीर्वाद लिया। साथ ही गाने को मिल रहे बंपर रेस्पॉन्स के लिए बप्पा का आभार जताया।
इस अद्भुत म्युज़िक वीडियो के प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी गाने को करोड़ों में मिल रहे व्यूज से काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह गीत मेलोडियस संगीत, रोमांस के इमोशंस और आसिम रियाज़ व निशा गुरगेन की केमिस्ट्री का बेमिसाल मिश्रण है, यही वजह है कि गाने को करोड़ो लोग देख रहे हैं, लाइक कर रहे हैं।”
सांग के सह-निर्माता अयूब कुरैशी का कहना है कि पहली बारिश में सांग जिस तरह म्युज़िक चार्ट्स पर टॉप पर ट्रेंड कर रहा है, वो यह सबूत है कि गाना शुद्ध और दिल को टच करने वाला है। हम आत्मा म्युज़िक के द्वारा जल्द ही कुछ और बेहतरीन गाने लेकर आ रहे हैं, जिनमें नई प्रतिभाओं को भी मौका मिलेगा।
आत्मा म्युज़िक के सीईओ करण रमानी भी मिलियन्स व्यूज मिलने पर काफी एक्साइटेड हैं। कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की शाखा आत्मा म्युज़िक नए टैलेंट्स को प्रोमोट करती आ रही है। यह गीत देहरादून की सुंदर पहाड़ियों पर फिल्माया गया है।
काशी कश्यप ने इस गीत को कम्पोज़ किया है। भानु पंडित और मुकेश मिश्रा गीतकार हैं और संगीत भानु पंडित ने दिया है। सुमित भल्ला और अनिता भट्ट सिंगर्स हैं। आत्मा म्युज़िक द्वारा प्रस्तुत गीत “पहली बारिश में” वसीम कुरैशी और गितेश चंद्राकर द्वारा निर्मित है। वीडियो को नदीम अख्तर ने डायरेक्ट किया है। गाने के सह-निर्माता अयूब कुरैशी, अख्तर खान, सचिन बेलदार, विकास तिवारी, डॉ. अनिल उपाध्याय, रवि प्रियांशु, अज़ान कुरैशी, मुहाफ़िज़ कुरैशी हैं।






सिंगर अनिता भट्ट, संगीतकार भानु पंडित ने आत्मा म्युज़िक के सांग “पहली बारिश में” के लिए अँधेरीचा राजा का लिया आशीर्वाद
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane