कभी-कभार जब आप इस दुनिया में कहीं खो जाते हैं तभी आपको ख़ुद को पाने का एहसास होता है और फिर ख़ुद को पहचानने की प्रक्रिया शुरू होती है. ऐसे में आपको इस बात का भी एहसास होने लगता है कि ज़िंदगी किसी मंज़िल का नाम नहीं, बल्कि निरंतर चलते रहनेवाले अनोखे सफ़र का नाम है.
फ़िल्म ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’ में दिखाया गया है कि किस तरह से फ़िल्म में टाइटल रोल निभा रहे (अनुपम खेर) अपने बेटे राहुल (जुगल हंसराज) के घर पर सुकून भरी ज़िंदगी छोड़कर अपनी दोस्त एल्सा (नीना गुप्ता) की मदद करने के लिए एक अनूठे सफर पर निकल पड़ते हैं. इस दौरान उन्हें जिस तरह के अनूठे अनुभव होते हैं, वही इस फ़िल्म को देखने लायक बनाते हैं.
शिव शास्त्री बैल्बोआ की इस रोमांचक यात्रा में सिनॉमन सिंह (शारिब हाशमी) और उनकी ख़ुशमिजाज और दिलदार गर्लफ़्रेंड सिया (नरगिस फाकरी) भी जुड़ जाती हैं और दोनों इस सफ़र को और भी मज़ेदार बनाते हैं. शिव शास्त्री बैल्बोआ बने अनुपम खेर के इस रोमांचक सफ़र से जल्द ही कुछ बाइकर्स भी जुड़ जाते हैं और फिर उनकी यह यात्रा और भी रोचक हो जाती है. उल्लेखनीय है कि शिव शास्त्री बैल्बोआ के हौसले को और बढ़ाने का काम करता है उनके बेटे का पालतू कुत्ता कैप्सूल जो उनके उत्साह को हर क़दम पर बढ़ाने का भी काम करता है.
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’ का ट्रेलर मुम्बई के अंधेरी स्थित पीवीआर आइकन में फिल्म की पूरी कास्ट की मौजूदगी में लॉन्च किया गया. ग़ौरतलब है कि इस ख़ास मौके पर बाइकर्स के पीचे बैठे अनुपम खेर और नीना गुप्ता एंट्री कर्ते नज़र आए. अनुपम खेर और नीना गुप्ता के इस मज़ेदार अंदाज़ ने माहौल को भी ख़ुशनुमां बना दिया.
आप भी ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’ के इस रोमांचक सफ़र के साथी बनिए और फ़िल्म में दिखाए गई बाइक राइडिंग से लेकर स्काय डाइविंग का लुत्फ़ बड़े पर्दे पर ज़रूर उठाएं.
अजायन वेणुगोपालन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, जुगल हंसराज, नरगिस फाकरी, शारिब हाशमी जैसे मंजे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. UFI मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के किशोर वेरिएथ, अनुपम खेर स्टूडियोज़ और तरुण राठी इस फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं. फ़िल्म का निर्माण किया है किशोर वेरिएथ ने जबकि आशुतोष बाजपेयी फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं. फ़िल्म ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’ 10 फ़रवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.


अनुपम खेर की ‘शिव शास्त्री बैल्बोआ’ का ट्रेलर देखकर आपका मन भी स्कायडाइविंग और बाइक राइडिंग के लिए मचल उठेगा, 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फ़िल्म
More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At 4th Delhi State Para Swimming Championship; Birthday Marks A Renewed Pledge To Serve & Empower Divyangs
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters