म्युज़िक लवर्स के बीच आजकल म्युज़िक वीडियो काफी पसन्द किये जा रहे हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि प्राइवेट अल्बम का दौर एक बार फिर लौट आया है। 25 जून को म्युज़िक 4 यू के ऑफिशियल चैनल पर डायरेक्टर आज़ाद हुसैन का एक रोमांटिक सांग “वो लम्हे” रिलीज होने जा रहा है। इस प्यार भरे गीत के वीडियो में विनय कुमार के साथ दो अभिनेत्रियां विधोत्मा शाक्या और रिया शाक्या नज़र आने वाली हैं। इसका खूबसूरत पोस्टर आउट हो गया है जिसमें दोनों हीरोइनें बेहद हसीन और ग्लैमरस नज़र आ रही हैं। गाने के संगीतकार विक्रमजीत रांझा, गायक राजू सिंह और गीतकार राज सागर हैं।
इमेज प्रोडक्शन के बैनर तले बने म्युज़िक वीडियो वो लम्हे के निर्देशक आज़ाद हुसैन का कहना है कि यह एक प्यारा सा रोमांटिक गीत है जिसमे खूबसूरत संगीत और दिल को छू लेने वाले गीत हैं। विधोत्मा शाक्या और रिया शाक्या ने इस गाने में जान डाल दी है।
आपको बता दें कि आज़ाद हुसैन एक कुशल निर्देशक हैं जिन्होंने ढेर सारे हिट म्युज़िक वीडियो डायरेक्ट किए हैं। फिल्मी सांग की तरह गीतों को फिल्माने की क्षमता और विशेषता रखने वाले आज़ाद हुसैन को वो लम्हे से काफी उम्मीदें हैं।
वहीं इस प्यारे से गाने में एक्टिंग करने वाली विधोत्मा शाक्या और रिया शाक्या भी अपने इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दोनों का लुक, मुस्कान और परफॉर्मेंस देखने लायक है। यह गाना संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार तोहफा होगा।




डायरेक्टर आज़ाद हुसैन का रोमांटिक सांग “वो लम्हे” 25 जून को होगा रिलीज, विधोत्मा शाक्या व रिया शाक्या के दिखेंगे जलवे
More Stories
नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ गायिका सेतु सिंह का भक्ति गीत ‘चम चम चमकेला माई के लिलरवा’
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल