राम भजन पर सोशल मीडिया स्टार एंजेल राय और सुपरस्टार देवासी की रील हुई वायरल, 24 घण्टे में 1 मिलियन लाईक्स हुए क्रॉस
इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विराजमान होने को लेकर पूरे भारतवर्ष में उत्साह का वातावरण है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया स्टार एंजेल राय और सुपरस्टार देवासी ने राम भजन पर एक रील बनाई है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। 24 घण्टे में इस रील ने 1 मिलियन से अधिक लाइक्स हासिल कर लिए हैं। अब तक यह आंकड़ा 12 लाख लाईक्स तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर इसे बहुत ज्यादा लाइक और शेयर किया जा रहा है। केसरिया रंग के कपड़ो में दोनों इंफ्लुएंसर का नृत्य देखने लायक है।
आप भी इंस्टाग्राम पर एंजेल राय और सुपरस्टार देवासी की यह वायरल रील इस लिंक को क्लिक करके देख सकते हैं।
बता दें कि ढेर सारे म्युज़िक वीडियो में काम कर चुकी एंजेल राय रील जगत में भी हिट स्टार हैं वहीं सोशल मीडिया के रूपा राम उर्फ सुपरस्टार देवासी भी अपनी बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं और इन दोनों की गजब केमिस्ट्री इस रामभजन पर बनाई गई रील में नजर आ रही है।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सुपरस्टार देवासी ने अपनी प्रतिभा से लाखों फैन बनाए हैं और वह सुपर स्टार का दर्जा रखते हैं। थिएटर आर्टिस्ट सुपरस्टार देवासी एंजेल राय के साथ एक म्युज़िक वीडियो “तेरी फिक्र” भी कर चुके हैं जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है।
इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार देवासी के कई मिलियन फॉलोवर्स हैं। अपने डायलॉग बोलने के अनोखे अंदाज़ की वजह से हर किसी के दिल में उन्होंने अपनी एक खास जगह बना ली है।
वहीं एंजेल राय वीडियो क्रिएटर के रूप में लोगों के दिलों में जगह बनाने में तेजी से सफल हुई हैं।
सुपरस्टार देवासी और एंजेल राय दोनों ने गणेश आचार्य की मुंबई डांस अकैडमी से डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी हासिल की है और जल्द ही इन दोनों की जोड़ी अपकमिंग वेब सीरीज “घोटाला” में दिखाई देगी।
https://www.instagram.com/reel/C1zNdn5SdUe/
राम भजन पर सोशल मीडिया स्टार एंजेल राय और सुपरस्टार देवासी की रील हुई वायरल, 24 घण्टे में 1 मिलियन लाईक्स हुए क्रॉस


More Stories
“NAAM SE TERE YAARA HUM JAANE JAYENGE” Recorded At Yash Raj Studio | Releasing 11 October
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल
Producer Manish Shah Delivers Romantic Musical Treats: ‘BARSAAT HAIN’ Out Now, ‘Teri Aankhon Mein’ Dropping On September 4