निर्माता रत्नाकर कुमार और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हिट मशीन खेसारी लाल यादव की आगामी भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष 2’ की शूटिंग जल्द ही बैंकॉक में शुरू होने जा रही है। ये शूटिंग इसी महीने से बैंकॉक में शुरू हो जाएगी। इसके बाद फिल्म दुबई, गुजरात के कच्छ और गोरखपुर में कई जाएगी। इस फिल्म से जुड़े सभी अपडेट हम आप तक पहुंचा रहे हैं। इसी बीच फ़िल्म में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के अपोजिट कौन सा चेहरा होगा इस बात से पर्दा उठ चुका है। जी हां निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म से जुड़े कुछ किरदारों से पर्दा उठा दिया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 में खेसारी के अपोजिट साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री मेघाश्री नजर आने वाली हैं। मेघाश्री के अलावा फिल्म में बिहार की बेटी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और आमची मुंबई से खूबसूरत अदाकारा सबा खान नजर आने वाली है।
जीहां फिल्म में इन सब के अलावा अभिनेता विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा और समर्थ चतुर्वेदी सहित कई अन्य कलाकार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल, सह- निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, राइटर एंड स्टोरी वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, डीओपी आरआर प्रिंस, मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।
आपको बता दें कि फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये एक दम अलग होने वाली है। कहानी के हिसाब से ही फिल्म में कलाकारों का चयन किया गया है। संघर्ष 2 की शूटिंग इसी हप्ते से बैंकॉक में शुरू होने जा रही है। जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली जा चुकी हैं। फिल्म में दर्शकों को बड़े ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। फिल्म में खेसारी के अपोजिट मेघाश्री की जोड़ी दर्शकों के सर चढ़कर बोलने वाली है। दर्शकों को देश से लेकर विदेश तक की बेहतरीन लोकेशन देखने को मिलेगी। इस फिल्म का बजट आम भोजपुरी फिल्मों से बहुत ज्यादा हटके है। ये फिल्म अब तक की भोजपुरी की सबसे मेगा बजट मूवी है।
https://www.instagram.com/p/CguDGFjMSCl/


रत्नाकर कुमार ने की खेसारी लाल यादव स्टारर ‘संघर्ष 2’ की स्टारकास्ट की घोषणा
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane