भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की लाइफ स्टाइल काफी स्टाइलिस है, वे दिल खोलकर जीते हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ का मस्ती से भरा फर्स्ट सांग ‘दिल लेके भाग जइबे’ टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यह सांग काफी मजेदार और मस्ती से भरपूर है। इसमें पवन सिंह की डांस मूमेंट और मस्ती से भरपूर अदायगी देखते ही बन रहा है। उनके साथ वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह अट्रैक्टिव लुक में अदाकारी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी फुल टू धमाल मचा रही है। इसके वीडियो दिख रहा है कि पवन सिंह हैंडसम लुक में अपने स्टाइल से चलते हुए गार्डन में आते दिख रहे हैं, इंडियन लुक में कलरफुल घघरा चोली पहने आस्था सिंह पवन सिंह मोहिनी नजरों देखकर उनपर फिदा हो जाती हैं। वह अपनी सहेलियों संग डांस करते हुए पवन सिंह से कहती है कि…
‘सिनवा से दिल हमार भटकता, तोहरे पे जाके अटकता, अँखिया से बार बार वार कइनी, तबहुँ निशाना काहे छटकता…’ तब पवन सिंह कहते हैं कि…
‘चुम्मा चिखा के मुंहे लाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे…’
इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का किया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। वही इसका म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।
उल्लेखनीय है कि फिल्म पॉवर स्टार में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह और मधु शर्मा की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। मगर इस फ़िल्म में और भी कई अभिनेत्रियां अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं। उन्हीं में से एक अदाकारा आस्था सिंह इस गाने में पवन सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगा रही हैं। इस गाने को लेकर पवन सिंह के फैंस काफी क्रेजी हैं।
सूत्रों से पता चला है बहुचर्चित फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ पवन सिंह की लाइफ स्टाइल पर आधारित है। सुनने में यह भी आया है कि यह फ़िल्म पवन सिंह की बायोपिक है, मगर यह तो फ़िल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। इस फ़िल्म के निर्माण में निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब ने दिल खोलकर खर्च किया है। उनका उद्देश्य इस फ़िल्म से पैसा कमाना नहीं बल्कि सबको एक अच्छी फ़िल्म दिखाना है। उन्होंने बड़ा रिस्क इसीलिए लिया है ताकि भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ ऊँचाई छुए।
गौरतलब है कि मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। इस फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है, उन्होंने हार्ट टचिंग फ़िल्म की मेकिंग किया है। इस फ़िल्म के स्टार कास्ट की बात की जाय तो इसमें पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखा है। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखा है। जंगली म्यूज़िक टीम मंदार ठाकुर, गौरी यादवाडकर, नीलकंठ पंडित हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम आकाश ने गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, रोशन सिंह विश्वास, प्रिंस प्रियदर्शी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। एडीटर गुरजेंट सिंह, एक्शन मास्टर एस. मल्लेश, कोरियोग्राफर संजीव शर्मा, प्रसून यादव, राहुल हैं। कार्यकारी निर्माता मनोज रावले, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान, आर्ट डायरेक्टर शेरा हैं। कॉस्ट्यूम विद्या – विष्णु का है।


टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ पवन सिंह और आस्था सिंह का धमाकेदार सांग ‘दिल लेके भाग जइबे’
More Stories
AAFT Hosts Engaging Mental Health Workshop By Aruna Babbar At Marwah Studios
Saartha Sameer Gore Winner Of Queen Of Global Universe 2026 At International Crowning 2026 Presented By Joill Entertainments
Indo Mozambique Film And Cultural Forum Launched To Strengthen Bilateral Cultural Relations