सिंगर मिसेज कृष्णा सैनानी का एक खूबसूरत म्युज़िक वीडियो “यकीन” केएस फिल्म्स इंडिया के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होते ही पॉपुलर हो रहा है। इस सॉंग का कॉन्सेप्ट भरत श्रीपत सुनंदा और दीप्ति बनसोडे का है। गीत को काफी व्यूज मिल रहे हैं और इसका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सिंगर मिसेज कृष्णा सैनानी के इस एल्बम में रैपर मिस्टर जे एंड एसबीके हैं। इस शानदार गीत के बोल एसबीके और मिस्टर जे ने लिखे हैं, संगीत दिया है मिन्हास बीट ने। ट्यून अप स्टूडियो ठाणे में इसकी रिकॉर्डिंग की गई। प्रोग्रामिंग मिन्हास, एसबीके, मिस्टर जे ने किया है। अलबम की प्रोड्यूसर मिसेज कृष्णा सैनानी और भरत सुनंदा हैं इन एसोसिएशन विथ त्रिशूल फ़िल्म कम्पनी एंड कंटेंट प्रोवाइडर। को प्रोड्यूसर प्रकाश सर्जेराव सदावर्ते हैं। भरत सुनंदा ने यह वीडियो डायरेक्ट किया है। केएस फिल्म्स इंडिया द्वारा प्रस्तुत गीत यकीन में लीड आर्टिस्ट मिसेज कृष्णा सैनानी हैं। साथ ही उमर खान और अल्फिया शेख भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक चाइल्ड आर्टिस्ट अहान नागेश सावंत ने भी बेहतर काम किया है।
बता दें कि लेखक और निर्देशक भरत श्रीपत सुनंदा द्वारा बनाई गई बड़ी अच्छी फ़िल्म “फ्यूचर फाइट” काफी चर्चा में रही है। प्रोड्यूसर मिसेज कृष्णा सैनानी की इस फ़िल्म को देश विदेश में बहुत सराहा जा रहा है। जल्द ही यह फ़िल्म भी केएस फिल्म्स इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगी। उसकी कुछ झलकियां अभी भी आप देख सकते हैं।
निर्देशक भरत सुनंदा ने कहा कि “यकीन” मां की ममता और उसकी भावनाओं पर एक प्यारा सा गीत है। मिसेज कृष्णा सैनानी ने न सिर्फ इस गीत को बड़ी खूबसूरती से गाया है बल्कि उन्होंने इसमें बहुत अच्छा अभिनय भी किया है। गाने के अंत मे निर्देशक भरत सुनंदा द्वारा दिल को छू लेने वाला एक सन्देश भी दिया गया है।
मिसेज कृष्णा सैनानी ने बताया कि जब निर्देशक भरत सुनंदा और दीप्ति उनके पास ये कांसेप्ट लेकर आए तो इस गीत का आईडिया काफी अलग लगा, मुझे पसन्द आया और इसलिए मैं इस म्युज़िक वीडियो से जुड़ी।
उल्लेखनीय है कि निर्मात्री श्रीमती कृष्णा सैनानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड मुम्बई की सीनियर एग्जेक्युटिव मार्केटिंग रह चुकी हैं। वहीं निर्देशक भरत श्रीपत सुनंदा को दादा साहेब फाल्के गोल्डन कॅमेरा अवार्ड 2020 से नवाजा जा चुका है।
बता दें कि यही टीम जल्द ही एक और एक्सपेरिमेंटल म्युज़िक वीडियो लेकर आ रही है। जिसका नाम है “सारे जहाँ से अच्छा फिर से”। केएस फिल्म्स इंडिया प्रस्तुत इस गीत को भरत सुनंदा ने डायरेक्ट किया है। मधु गुंजन रबिन्द्र संगीत म्युज़िक वेलफेयर एसोसिएशन (मिसेज शर्मिला नियोगी) के सहयोग से यह गीत लाया जा रहा है। त्रिशूल फ़िल्म कम्पनी एंड कंटेंट प्रोवाइडर भरत सुनंदा द्वारा निर्मित इस वीडियो के सह निर्माता प्रकाश सर्जेराव सदावर्ते हैं।



मिसेज कृष्णा सैनानी, निर्देशक भरत सुनंदा का खूबसूरत म्युज़िक वीडियो “यकीन” हो गया रिलीज़, मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स
More Stories
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love
Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez