सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अगले मुकाबले के लिए भारत राइजिंग की भोजपुरी दबंग्स के सभी खिलाड़ी जमकर मैदान पर पसीना बहा रहे हैं । खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कप्तान मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सभी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमारी बेस्ट टीम है जो इसबार सीसीएल के ख़िताब के लिए जीजान से जुटी हुई है । यह पहली बार है कि सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन देश के बाहर दुबई शारजाह में हो रहा है । इसको लेकर भी टीमों के अंदर खासा उत्साह रहा है । भोजपुरी दबंग्स की टीम ने अपना पहला मैच इसी दुबई के शारजाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेली। मैच के बाद बात करते हुए भोजपुरी दबंग्स के कप्तान मनोज तिवारी ने बताया कि यहां का वातावरण बहुत ही जबरदस्त है । हमारे खिलाड़ियों ने यहां के मौसम , खान पान और स्पोर्ट्समैनशिप के विहेवियर को बेहतर तरीके से संतुलित रखा है । यहाँ की एडमिनिस्ट्रेशन भी हम भारतीयों के प्रति काफी सकारात्मक है और हम यहाँ अपने देश जैसा महसूस कर रहे हैं । हमें दुबई में खेलकर काफी मजा आया । हमे यहाँ तनिक भी अहसास नहीं हुआ कि हम कहीं विदेशी सरजमीं पर खेलने आये हैं ।
भारत राइजिंग की भोजपुरी दबंग्स का अगला मैच आगामी 1 मार्च को दोपहर 2.30 बजे से हैदराबाद में खेला जाना है । यह मुकाबला चेन्नई राइनोज के साथ होने वाला है । अपने पहले मुकाबले में भोजपुरी दबंग्स एक कड़े व संघर्षपूर्ण मुकाबले में तेलुगु वारियर्स के से मात्र 8 रन से पिछड़ गई थी । उस मुकाबले में भोजपुरी दबंग्स के कप्तान मनोज तिवारी और आदित्य ओझा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अब टूर्नामेंट के अगले मुकाबले के लिए टीम ने अपनी कमर कस लिया है और इस मुकाबले को लेकर भारत राइजिंग के कनिष्क शील का कहना है कि हमारी टीम में उत्साह , जोश और खेल भावना जबरदस्त तरीके से भरी हुई है । हम अपने आगामी मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और टीम जीत के साथ आगे बढ़ेगी । हम गत साल रनर अप रहे थे लेकिन उस कमी को इस साल पूरा कर लेंगे । हम खिताब जीतने के लिए अपना सर्वस्व झोंक देंगे ।
विदित हो कि इस बार मनोज तिवारी की कप्तानी में भोजपुरी दबंग्स अपने नए मालिकों के साथ इस टूर्नामेंट में उतरी है और इसके मालिक हैं कनिष्क शील, सुशील शर्मा, सुशील मलिक और राहुल मिश्रा । भोजपुरी दबंग्स अपने पूरे लाव लश्कर के साथ इस टूर्नामेंट में खेलने उतरती है और इसके साथ टीम की खूबसूरत ब्रांड एम्बेसडर पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे और डिम्पल सिंह भी टीम की हौसला अफ़जाई के लिए कदमताल करते हुए चल रही हैं । पिछले मुकाबले में दुबई के शारजाह इंटरनेशल स्टेडियम में टीम के उत्साहवर्धन के लिए ब्रांड एम्बेसडर पाखी हेगड़े और आम्रपाली दुबे , डिम्पल सिंह के साथ शुभी शर्मा, रक्षा गुप्ता , नीलम गिरी और माही खान भी उपस्थित थीं । भोजपुरी दबंग्स इस सीसीएल की एकमात्र ऐसी टीम है जिसकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में जबरदस्त है और इसके फैन कई देशों से टीम के समर्थन में सोशल साइट्स पर लिखते रहते हैं । टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए टीम के फैन ट्विटर ( एक्स ) पर हैश टैग भी चला रहे हैं , ये देखते हुए भोजपुरी दबंग्स के कप्तान मनोज तिवारी खासे उत्साहित हैं । उनका कहना है कि फैन के सपोर्ट से हमें नई प्रकार की ऊर्जा मिलती है और इन्हीं के बदौलत हम आगे के सारे मैचों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे । भोजपुरी दबंग्स के कोच मनविंदर बिस्ला ने अगले मैच की तैयारियों को लेकर काफी सकारात्मक माहौल बनाया हुआ है । उन्होंने कहा है कि हम वार्मअप करके पूरी तरीके से तैयार हैं और अगले मुकाबले में चेन्नई राइनोज की एक नहीं चलने देंगे। हमारी टीम अपने ऑल राउंडर प्रदर्शन से सबके दांत खट्टे करने का माद्दा रखती है और यह सारी टीमों को पता है । हम अपने अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । यह जानकारी भोजपुरी दबंग्स के प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने दुबई से दिया ।
Manoj Tiwari’s Bhojpuri Dabanggs Is Now Ready To Roar In Hyderabad After Dubai



More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane