कोलकाता 13 जुलाई 2026 ! पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज है और टीएमसी में फूट मची है। कई विधायक ममता बनर्जी के साथ छोड़ चुके हैं। कई राज्यसभा और लोकसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भतीजे अभिषेक बनर्जी से नाराज चल रहे हैं। इस बीच बीजेपी सरकार ने उद्योगपतियों के लिए दरवाजे खोल रही हैं। VFS Capital के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मैती ने अपनी नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत से पहले माँ विन्ध्यवासिनी धाम, विन्ध्याचल में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-शांति और जनसेवा के लिए माँ से आशीर्वाद मांगा।
दर्शन के बाद मैती ने कहा, “सेवा ही संकल्प है। माँ के आशीर्वाद से अब मैं कोलकाता और पश्चिम बंगाल के विकास में प्रत्यक्ष भूमिका निभाना चाहता हूँ।” सूत्रों के अनुसार वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम कर राज्यसभा जा सकते हैं। सदस्यता ग्रहण समारोह किसी वरिष्ठ नेता, संभवतः बीजेपी अध्यक्ष या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हो सकता है।
सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कुलदीप मैती को पूर्वी भारत के माइक्रोफाइनेंस सेक्टर का जाना-माना नाम माना जाता है। पिछले दो दशकों से वे महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। आशीर्वाद लेकर लौटने पर दर्शकों में उत्साह देखा गया।
टीएमसी से मोहभंग के बाद भाजपा में नए चेहरों के जुड़ने की चर्चा के बीच श्री मैती का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है। मैती बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और सोशल सेक्टर में दो मास्टर डिग्री के साथ डॉक्टरेट भी हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा रोजगार को लेकर वे जल्द अपनी कार्ययोजना की घोषणा करेंगे। भाजपा और मैती की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आस्था से आगाज: कोलकाता में राजनीतिक पारी से पहले माँ विन्ध्यवासिनी दरबार पहुंचे कुलदीप मैती, मांगा आशीर्वाद
More Stories
CID Fame Daya Shetty Makes His Vertical Series Debut With ‘EK THA KOBRA’
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Meets Union Home Minister Amit Shah In Ahmedabad; Presents Sacred Radha-Krishna Idol On New Year, Reaffirms Commitment To National Progress And Public Welfare.
Dr. Sonal | Sonali Saigaonkar Mumbai’s Pioneer In Holistic & Regenerative Aesthetics And SDP IAWA Award Winner