ईरिया मेहता छोटी उम्र में कर रही हैं सीरीज “एक अधूरी कहानी” में काम
अपकमिंग सीरीज “एक अधूरी कहानी” में कई चाइल्ड आर्टिस्ट अपने हुनर को दिखा रहे हैं। ईरिया मेहता छोटो उम्र में इस सीरीज में काम कर रही हैं। साथ ही 11 साल की अनुष्का राजधरे कुमार की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं 22 महीने की दित्या भी आर्टिस्ट हैं। इस सीरीज में ऋषि पाल, गणेश नलावाड़े, सुधीर नगर, ममता पवार, पायल शाह, जगन्नाथ गवई, नंदा गायकवाड़ इत्यादि कई कलाकार हैं।
निर्माता निर्देशक बी एस अली की हॉरर सीरीज एक अधूरी कहानी की शूटिंग मुम्बई के विभिन्न लोकेशन्स में की जा रही है। यह 52 एपिसोड की सीरीज है जिसकी कहानी हॉरर और थ्रिलर का मिश्रण है।
निर्माता निर्देशक बी एस अली का कहना है कि यह सीरीज एक रियल घटना से प्रेरित है जिसका नाम है “एक अधूरी कहानी”।
तेजी से बन रही इस सीरीज को लेकर बी एस अली बेहद उत्साहित हैं। बी एस अली ने कहा कि इस हॉरर सीरीज की शूटिंग मुंबई में जोर शोर से जारी है। सीरीज को जल्द एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का प्लान है।
उन्होंने कहा कि एक अधूरी कहानी की स्टोरी रियल घटना पर बेस्ड है। सीरीज दर्शको को बांध कर रखेगी और उन्हें कुछ सोचने पर भी मजबूर करेगी।
इससे पहले फिल्म “लव स्टोरी” प्रोड्युस कर चुके निर्माता निर्देशक बी एस अली ने कहा कि हॉरर होने के बावजूद सीरीज में मनोरंजन का भी बड़ा स्कोप है और सीरीज में कई चीजे हैं।
निर्माता निर्देशक बी एस अली ने यहां आगे बताया कि यह सीरीज बडी मेहनत और शिद्दत से बनाया है। इसमे दीपाली पंचाल सहित कई कलाकारो ने अभिनय किया है।
सीरीज के लिए ढेर सारे नए कलाकारों का सिलेक्शन हुआ है। देश के कोने कोने से कलाकारों को सेलेक्ट करके उनकी ग्रूमिंग करके बीएस अली ने उन्हें इस सीरीज में काम दिया है। इस सीरीज के आगे के एपिसोड्स की कास्टिंग जारी है।
ईरिया मेहता छोटी उम्र में कर रही हैं सीरीज “एक अधूरी कहानी” में काम










More Stories
Dr. Sonal | Sonali Saigaonkar Mumbai’s Pioneer In Holistic & Regenerative Aesthetics And SDP IAWA Award Winner
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style