बॉलीवुड फ़िल्म ‘पान सिंह तोमर’ में इरफान खान के साथ और डी डे में ऋषि कपूर के साथ काम करने वाले एक्टर इमरान हसनी अब निर्देशक भी बन गए हैं। इमरान हसनी की जल्द आने वाली फिल्म हाई टाइड का ट्रेलर आज मुम्बई के ऐ.जे. स्टूडियो में लॉन्च किया गया, जहां फ़िल्म के कलाकारों सहित निर्माता प्रशांत सिंह भी उपस्थित थे।
इमरान हसनी ने इस फ़िल्म को निर्देशित भी किया है और मुख्य भूमिका भी निभाई है। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के संघर्ष की कहानी है, जो मुश्किल हालात में फंस जाता है, जहां उसकी ज़िंदगी के बारे में कुछ कहना मुश्किल होता है। हर बीतता हुआ पल ज़िन्दगी और मौत के बीच का फ़ासला कम करता जा रहा है।
फ़िल्म में इमरान हसनी के अलावा दधि आर पाण्डेय, तरुणा सिंह, सुधाकर मणि, मेघा जोशी, अदनान हसनी, अमित सिन्हा और नवी रौतेला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ट्रेलर लॉन्च पर इमरान हसनी, प्रोड्यूसर प्रशांत सिंह, ऎक्ट्रेस मेघा जोशी और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर ज़ेबीना हसनी मौजूद थीं।
फ़िल्म के निर्माता प्रशांत सिंह इस सस्पेंस थ्रिलर सिनेमा के संगीतकार भी हैं। उन्होंने कहा कि हाई टाइड एक अलग सा सिनेमा है, एक सरवाइवल ड्रामा है जिसे इमरान हसनी ने बखूबी डायरेक्ट किया है। इस फ़िल्म में एक थीम सांग है “ऐ आसमान वाले” जिसे शकील आज़मी ने लिखा है और कृष्णा बेउरा ने इसे बड़ी शिद्दत से गाया है। इस गाने में एक इंसान ऊपरवाले से गुहार लगा रहा है।
एक्टर, डायरेक्टर इमरान हसनी ने कहा कि इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट काफी अलग है। किसी की ज़िंदगी मे आइ हाई टाइड की कहानी इस फ़िल्म में पेश की गई है। चूंकि सस्पेंस थ्रिलर सिनेमा है इसलिए मैं कहानी रिवील नहीं कर सकता मगर यह इंगेजिंग फ़िल्म है। उत्तरप्रदेश के फूलपुर, प्रयागराज, प्रतापपुर और मिर्जापुर में इसकी शूटिंग की गई है।
कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर ज़ेबीना हसनी ने बताया कि इस फ़िल्म के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन करना काफी चुनौती भरा रहा क्योंकि इसका सब्जेक्ट डार्क है। इमरान हसनी का किरदार और उनका लुक भी काफी डिफरेंट है।
फ़िल्म इसी माह के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।


एक्टर डायरेक्टर इमरान हसनी, निर्माता प्रशांत सिंह की सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म हाई टाइड का ट्रेलर लॉन्च
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane