सिनेमा जगत में नई ताजगी का एहसास कराने आ रही है हिन्दी फिल्म रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल, जिसका फर्स्ट लुक ईद पर आउट किया गया। बहुप्रतीक्षित फिल्म रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया है। कई फिल्मों का कुशल निर्देशन कर चुके फिल्म निर्देशक जावेद हाशमी ने एक बेहतरीन फिल्म की मेकिंग किया है।
बीआरएस फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रजेंट्स बलराम विश्वकर्मा के सौजन्य से फिल्म निर्माता राधेश्याम गौड़ व आरपी फिल्म्स विजन द्वारा निर्मित की गई हिंदी फिल्म “रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल” की शूटिंग भव्य पैमाने पर की गई है। लांच किया गया इस फिल्म का पहला पोस्टर रोमांटिक है। यह फिल्म सस्पेंस, थ्रिलर, ड्रामा, रोमांस और रोमांच से भरपूर है।
फिल्म के निर्माता राधेश्याम गौड़ से बातचीत में पता चला है कि यह एक अलग ही यूनिक स्टोरी वाली फ़िल्म है। जिसके हर एक सीन में रोमांच और सस्पेंस है, मगर डरावनी नहीं है बल्कि ऑडियंस का फुल एंटेरटेनमेन्ट करने वाली है यह फिल्म। हमें फिल्म निर्देशक जावेद हाशमी पर पूरा भरोसा था और उन्होंने सभी कलाकारों से उम्दा अभिनय करवाकर बहुत ही अच्छी फ़िल्म बनाई है।
वहीं फिल्म के निर्देशक जावेद हाशमी के बारे बताया गया कि फिल्म निर्माता राधेश्याम गौड़ दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए दिल खोलकर पैसा खर्च किये हैं, जिससे एक बेहतरीन रोमांचक फिल्म बनी है।
गौरतलब है कि फिल्म “रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल” की शूटिंग एवं मेकिंग भव्य पैमाने पर की गई है। यह फिल्म टेक्निकल रूप से स्ट्रांग बनाई गई है। यह फिल्म ऑडियंस के लिए फुल एंटरटेनिंग है, जिसे देखते हुए दर्शक खूब इंजॉय करेंगे और सारा टेंशन भूल जाएंगे। फिल्म के निर्देशक टैलेंटेड फिल्म डायरेक्टर जावेद हाशमी हैं, जिन्होंने बतौर निर्देशक कई फिल्मों की मेकिंग किया है। वे इस फिल्म के लेखक भी हैं। फिल्म के संगीतकार एसकेएस व अमजद बगडवा हैं। गीतकार निरंजन बुधारा, अमियंकर प्रकाश हैं। सिंगर सौरव सिंह हैं। डीओपी सनी शर्मा, कोरियोग्राफर संजय सुमन हैं। स्टारकास्ट अमियंकर प्रकाश, रवि पवाल, राम, दिव्या शर्मा, रॉबिन चौधरी, आलिया टूली खान, सनम खान, पूजा विश्वकर्मा आदि हैं।

जावेद हाशमी के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्म “रिक्वेस्ट फ्रॉम डेविल” फर्स्ट लुक हुआ वायरल
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane