आज बीसवीं सदी में एक तरफ तो मनुष्य अल्ट्रा मॉडर्न बनने की ओर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर समाज मे कई प्रकार की कुरीतियां अब भी मौजूद हैं। ऊंच नीच का मामला आज भी देखा जाता है। ऐसे में निर्माता संजय सक्सेना इस ज्वलंत मुद्दे पर हिन्दी फीचर फिल्म “प्रेम धर्म” बनाने जा रहे हैं जो समाज में व्याप्त कुरीतियों पर सीधे प्रहार करती नजर आएगी। यह फ़िल्म आरक्षण का विरोध भी करती है, साथ ही धर्म में व्याप्त ऊंच नीच को खत्म करने का एक मजबूत सन्देश भी देती है।
ओम साईं फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही हिन्दी फीचर फिल्म “प्रेम धर्म” की शूटिंग इसी माह अप्रैल में ही उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में की जाएगी। फिल्म में विहान सिंह, तमन्ना अरोरा, रमेश गोयल, हेमंत बिरजे, राज मल्होत्रा, दीपक वर्मा, तबस्सुम, गिनीलाल सालुंके जैसे अभिनेता अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
इस रियलिस्टिक फिल्म का कुशल निर्देशन संजीव त्रिगुणायत कर रहे हैं, जो एक सुलझे हुए डायरेक्टर हैं।
फिल्म का संगीत भी इसका हाइलाइट है। जिसको मशहूर संगीतकार दिलीप सेन के संगीत निर्देशन में तैयार किया गया है। फिल्म के लेखक उमा शंकर मौर्य ,डायलॉग भरत गौर और स्क्रीन प्ले संजीव त्रिगुणायत का हैं। फिल्म के निर्माता संजय सक्सेना अपनी इस फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रेम धर्म हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बेहतरीन सिनेमा होगा, जिसमे मनोरजंन के तमाम साधन होने के साथ साथ ऑडीएन्स के लिए सोशल मैसेज भी होगा। समाज मे जो ऊंच नीच के बीच गहरी खाई है, अब समय आ गया है कि उसे पाटा जाए ताकि तमाम मनुष्यों को समानता के साथ जीने और रहने का अवसर प्राप्त हो।
फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही यूपी की रियल लोकेशंस पे शुरू होगी जिसको लेकर फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम और यूनिट काफी एक्साइटेड है।
फिल्म के पी.आर.ओ. अखिलेश सिंह हैं।


सामाजिक कुरीतियों पर सीधे प्रहार करने वाली हिन्दी फीचर फिल्म “प्रेम धर्म” की शूटिंग होगी यूपी में
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane