फारुख खान की आगामी फीचर फिल्म गैंग ऑफ बरेली के प्रभावी पोस्टर को ब्लॉकबस्टर वॉर फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया ने अन्विल किया, जिसे एंथनी माबिन द्वारा निर्देशित किया जाना है। फिल्म के पोस्टर का अनावरण बॉलीवुड की कई हस्तियों के बीच किया गया, जो म्युज़िक वीडियो ‘साथ’ के लॉन्च पर मौजूद थे, जिसे ज़ी म्यूजिक कंपनी ने जारी किया है। मुंबई में पीवीआर सिनेमा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद उल्लेखनीय मेहमानों में मौजूद थे – निर्देशक अभिषेक दुधैया, अभिनेता – जाकिर हुसैन, डीओपी – कबीर लाल, गायक – मोहम्मद इरफान, संगीत निर्देशक – राशिद खान, निर्माता – नीलेश मल्होत्रा, गायिका – सोमा घोष, संगीतकार – दिलीप सेन, निर्देशक – मनोज शर्मा, अभिनेत्री सोनिया सिंह, फाइनेंसर – सौरभ शर्मा, अभिनेत्री – ज्योति पटेल, अभिनेता – साहिल खान, अभिनेता – अजीत पंडित, एच.डी – जोशी, अबीर खान, सोहेल खान और एंकर नादिया हकानी।
अपनी आने वाली बॉलीवुड फीचर फिल्म गैंग ऑफ बरेली के बारे में बात करते हुए, फारुख ने खुलासा किया, “यह एक प्रेम-थ्रिलर कहानी है जो समानांतर रूप से दर्शाती है कि कैसे युवा लड़कों को अपने हाथों में हथियार लेने और एक गैंग के सदस्य बनने के लिए मजबूर किया जाता है। यह एक्शन-लव स्टोरी यह सन्देश देती है कि ऐसे मासूम बच्चों का भविष्य कैसे बचाया जा सकता है। मेरी फिल्म प्यार, भाईचारे के बारे में है और हमारे आसपास के लोग भी इस तरह के कदम कैसे उठा सकते हैं कि ऐसे गिरोहों को हमारे समाज से खत्म किया जा सके, इस बात को दर्शाती है।
प्री-प्रोडक्शन का काम अंतिम चरण में है और फिल्म बहुत जल्द फ्लोर पर जाएगी। इसे न्यूयॉर्क, बरेली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जाएगा। जाकिर हुसैन के अलावा एक अनुभवी बॉलीवुड अभिनेता को इस फ़िल्म के लिए फाइनल किया जा रहा है जो खलनायक की भूमिका निभा रहे है जबकि फारुख खान नायक है।
फारुख खान ने कहा, “कोई भी इंसान बुरे दिल के साथ पैदा नहीं होता है, परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि युवाओं को असामाजिक गतिविधियों की ओर आगे बढ़ने पर मजबूर करती हैं। हर बुरे व्यक्ति के दिल में हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर भी होता है।”
संयोग से म्युज़िक वीडियो “साथ – लव कैन विन एनी बैटल इन लाइफ” भी न्यूयॉर्क गैंग प्रोडक्शंस यूएसए द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जिसका निर्माण और निर्देशन फारुख खान ने किया है, संगीत निर्देशक राशिद खान हैं, गायक मोहम्मद इरफान और ज्योति महाजन व जोशुआ लिहला ने वीडियो में अभिनय किया है। फारुख खान कहते हैं, ”यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक मोटिवेशनल वीडियो है.” इस म्युज़िक वीडियो में, एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है, जो एक डॉक्टर है जिसे कोविड हो जाता है और अपनी अक्षमता के बावजूद, वह आखिरकार उसकी जान कैसे बचाता है।
न्यूयॉर्क गैंग प्रोडक्शंस के सीईओ, एक निर्माता और पेशे से एक निर्देशक फारुख खान ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अपना अभिनय का कोर्स पूरा किया है, कई म्युज़िक वीडियो का निर्माण किया है और अब यह बॉलीवुड फीचर फिल्म में उनकी पहली शुरुआत है।
कोविड महामारी के दौरान लोगों के जीवन को बचाने में फारुख खान के सराहनीय कार्य को देखते हुए ह्यूस्टन, यूएसए के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने 22 दिसंबर को ‘फारुख खान डे’ के रूप में घोषित किया।




फारुख खान को निर्देशक अभिषेक दुधैया ने लॉन्च किया, जिनके हाथों से “गैंग ऑफ बरेली” के पोस्टर का हुआ अनावरण
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane