मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में इंग्लिश फिल्म ग्रीन कार्ड का शुभ मुहूर्त किया गया। इस कार्यक्रम को फैंटाबुलस जोन द्वारा आयोजित और मैनेज किया गया। मुहूर्त में कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनेता एवं निर्देशक संदीप मालानी, विशिष्ट अतिथि कृति राज सिंह, निर्देशक सौरभ भारद्वाज एवं इस फिल्म के क्रिएटिव हेड एवं अभिनेता ऋषभ भारद्वाज ,अभिनेत्री अंजली बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
इस मौके पर संदीप ने कहा कि सौरभ भारद्वाज की मेहनत हमेशा ही कुछ नया करती है। विदित हो कि संदीप कई हॉलीवुड बॉलीवुड, तमिल फिल्म में निर्देशन और अभिनय कर चुके हैं। 2021 में रीलिज बॉलीवुड फिल्म नेलपॉलिश से चर्चा में आए अभिनेता ऋषभ भारद्वाज ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रांची शहर से मुंबई तक इस मुकाम तक पहुंचना सौरभ की सच्ची मेहनत की पहचान है। निर्देशक सौरभ ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक इंग्लिश फिल्म करने का अवसर प्राप्त हुआ है। हमारी फिल्म की सह निर्मात्री एवं लेखिका क्रिस्टीन पर्सौड नवोदित लेखिका के रूप में उभर रही है।
इस फिल्म का सपना 2009 से ही देखा जा रहा था, पर आज हकीकत का रूप ले रहा है। निर्मात्री के बारे में सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उन्हें भारत से बहुत लगाव है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं। निर्मात्री अमेरिका में रहते हुए भी अपने देश कि मिट्टी से जुड़ी हुई हैं वो मां दुर्गा की बहुत बड़ी भक्त हैं वो उनकी फैमिली इंडिया के लिए कुछ करना चाहती है।
क्रिसटीन पर्सौड वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद रहीं। फिल्म के कलाकारों के बारे में पूछने पर सौरभ ने बताया कि बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा, अर्जून रामपाल, ऋषभ भारद्वाज, संदीप मलानी को अप्रोच किया गया है। प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल के डेट्स मिलते ही शुटिंग की तैयारियां शुरू हो जाएगी।
फिल्म की शूटिंग अगले साल तक इंडिया में की जाने की संभावना है। फिलहाल इसके प्री प्रोडक्शन की शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम में अभिनेता ऋषभ भारद्वाज, अंजली बनर्जी, राव रनविजय, प्रिया ठाकुर, आर्यन अग्रवाल, शाहरुख खान,भरत त्रिवेदी, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, बाबा बघेल, श्याम गुप्ता, अरविंद ओझा, प्रमोद पंडित,जय कमल सुथार, गगन कातोरे, संदीप रावल, संजय लातूरकर ,अनमोल पांडे ,किंजल मारवाड़ी, रघुवीर कुमार मंडल, महेंद्र मोरे,इत्यादि उपस्थित थे ।





प्रियंका चोपड़ा को लेकर अगली फिल्म करना चाहती है क्रिसटीन पर्सौड, ऋषभ भारद्वाज अहम भूमिका में
More Stories
Rak Oasis: A New Vision For Modern Community Living And Property Ownership In Ras Al Khaimah, UAE
Prof. Dr. Madhu Krishan Honoured As Guest Of Honour At Uganda’s 64th Independence Day Celebrations; Recognises Outstanding Nation Builders For 2026
Dreaming Beyond Boundaries Made This Journey Possible : Akanksha Neha