अक्षय कुमार, वरुण धवन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने गणेश आचार्या की डांस बेस्ड मूवी को किया प्रोमोट
हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए 27 मई को डांस और म्यूज़िक पर बेस्ड कुरैशी प्रोडक्शंस की एक अनोखी कहानी वाली फिल्म देहाती डिस्को रिलीज हो रही है, जिसके ट्रेलर और गानों को लोग खूब पसन्द कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा द्वारा निर्मित अपकमिंग फीचर फ़िल्म देहाती डिस्को के प्रोमोशंस के लिए ढेर सारे बॉलीवुड स्टार्स सामने आए हैं। किसी ने अपनी आवाज़ दी है तो कोई प्रोमोशनल इवेंट पर आकर इस फ़िल्म को देखने के लिए अपने फैन्स से अपील कर रहा है। कई सितारों ने रील के द्वारा इसे प्रोमोट किया है।
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की दोस्ती जग जाहिर है। हाउसफुल 4 का बाला बाला शैतान का साला’ हो या बच्चन पांडे का मार खायेगा गाना हो। इन दोनों के काफी गाने ब्लॉकबस्टर हुए हैं।
अक्षय कुमार ने इस नृत्य आधारित फिल्म देहाती डिस्को के ट्रेलर के लिए अपनी आवाज दी है।
वहीं इस फिल्म को रणवीर सिंह और रणबीर कपूर ने भी प्रोमोट किया है। देहाती डिस्को का हुक स्टेप करते हुए रणबीर और रणवीर दोनों ने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों से अपील की है।
साथ ही हाल ही में अंधेरी मुम्बई के द क्लब में हुए एक इवेंट में वरुण धवन इस फ़िल्म को प्रोमोट करने आए। उन्होंने स्टेज पर गणेश आचार्य, सक्षम शर्मा, साहिल एम खान के साथ देहाती डिस्को का हुक स्टेप किया। फ़िल्म के निर्देशक मनोज शर्मा, फ़िल्म के प्रोड्यूसर्स गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी, अय्यूब कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा को फ़िल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। साथ ही वरुण धवन ने अपने फैन्स सहित सभी ऑडिएंस से यह डांस बेस्ड फ़िल्म देखने की अपील की।
गौरतलब है कि कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी देहाती डिस्को में गणेश आचार्य, रवि किशन, सुपर डांस चैप्टर 3 के फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा, साहिल एम खान, मनोज जोशी, राजेश शर्मा अहम किरदारों में हैं। देहाती डिस्को 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


कुरैशी प्रोडक्शंस की फ़िल्म देहाती डिस्को के प्रोमोशंस के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे
More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At 4th Delhi State Para Swimming Championship; Birthday Marks A Renewed Pledge To Serve & Empower Divyangs
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters