हिंदी सिनेमा के विख्यात संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी ने मंगलवार की रात को मुंबई के अस्पताल में आखरी सांस ली. बप्पी दा के नाम से पुकारे जाने वाले म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर 69 साल के थे. उनकी मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बड़े फैन रहे संगीतकार उस्मान खान भी उनकी मौत से स्तब्ध हैं। उन्होंने बप्पी लाहिरी के साथ अपनी बात मुलाकात को याद करते हुए कहा कि बप्पी दादा ने मुझसे कहा था कि मैंने तुम्हारी काफी तारीफ सुनी है, तुम अपने कुछ गाने भेजो। मैंने उन्हें कुछ स्क्रेच गाने भेजे जिन्हें सुनकर दादा ने मुझे फोन किया और कहा कि आप घर पर आइए, आपसे मिलकर बात करना चाहता हूँ। जब मैं उनके घर गया तो एक शॉल पहना कर उन्होंने मुझे सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उस्मान भाई, आपके गाने मुझे काफी पसन्द आए। शराफत भाई और आप काफी गुणी लोग हैं, संगीत आपके खून मे है। आपके गाने सुनकर मैं काफी इम्प्रेस हुआ हूँ। बप्पी लाहिरी ने आगे कहा कि 2022 में आपका काफी नाम होगा।
उस्मान खान ने काफी इमोशनल होकर कहा कि मुझे बेहद अफसोस हो रहा है कि बप्पी लाहिरी आज हमारे बीच नहीं हैं मगर उनकी आवाज़ उनके गाने हमेशा रहेंगे। लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दादा के साथ मैं गया था। सन्तोष शुक्ला इसके प्रेसिडेंट हैं।
आपको बता दें कि उस्मान खान लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के वाईस प्रेसीडेंट हैं।मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, रफी साहब, किशोर दा, बप्पी लाहिरी, कपिल शर्मा, मिका, दलेर मेहंदी आदि को इस सम्मान से नवाजा गया है।
उल्लेखनीय है कि बप्पी लाहिरी ने हिंदी सिनेमा के कई ब्लॉकबस्टर गाने कम्पोज़ किए हैं. उन्हें हिंदुस्तान में डिस्को म्यूज़िक और पॉप म्यूजिक की शुरुआत करने वाले संगीतकार के रूप में याद किया जाता है. यार बिना चैन कहां रे, आई एम ए डिस्को डांसर, तम्मा- तम्मा जैसे बेशुमार गीत उनके कॅरियर के सदाबहार हिट गाने हैं. उन्होंने ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ सहित सैकड़ों फिल्मों में संगीत दिया था।
संगीतकार उस्मान खान ने कहा कि बप्पी दा जितने अच्छे संगीतकार और गायक थे वह उतने ही अच्छे इंसान भी थे। हम सब उन्हें उनके गीत संगीत की वजह से हमेशा याद रखेंगे।


बप्पी दा जितने अच्छे संगीतकार व गायक थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे – संगीतकार उस्मान खान
More Stories
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love
Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez