फ़िल्म के सांग व ट्रेलर लांच पर पंकज बेरी के साथ अरुण बख्शी रहे उपस्थित अरुण बख्शी न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि शानदार संगीतकार और गायक भी हैं। बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों में उन्होंने हिट गाने दिए हैं। आसमान को धरती पर लाने वाला चाहिए जैसे गीतों से मशहूर अरुण बख्शी अब फ़िल्म 48 कोस में न सिर्फ बतौर ऎक्टर नजर आएंगे बल्कि संगीतकार और गायक के रूप में भी उन्होंने इस फ़िल्म के लिए काम किया।
लेखक, निर्माता, निर्देशक राजिंदर वर्मा ‘यशबाबू’ की यह हिंदी फिल्म 48 कोस 8 जुलाई को रिलीज हो रही है। मुंबई में यश बाबू की हिन्दी फिल्म “48 कोस” का एक गाना और ट्रेलर लांच किया गया तो यहां अरुण बख्शी, पंकज बेरी, राजेश बब्बर भी उपस्थित थे। फ़िल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और गाना अरुण बख्शी ने कम्पोज़ किया और गाया है, जिसमे उनकी अदाकारी भी देखने लायक है।
खास बात यह है कि अरुण बख्शी अपना हर एक गाना लता मंगेशकर जी के स्टूडियो में रिकॉर्ड करते हैं। जहां क्वालिटी भी मिलती है और दुआएं भी मिलती हैं। अरुण बख्शी की छोटी सी म्युज़िक टीम है, उनका म्युज़िक प्रोग्रामर दिनेश रहाते है जिन्होंने इस गाने में उनका साथ दिया है।
यश बाबू का कहना है कि हमारे साहित्य में ऐसे कई पात्र एवं चरित्र है जिन्हें शायद हमारी नौजवान पीढ़ी भूल गयी है। हमारे इतिहास के गर्भ में ऐसी कई कहानियां है जो आज भी अनकही हैं, प्रासंगिक हैं।
हिन्दी फीचर फिल्म ‘48 कोस’ द्वारा उनकी कोशिश कुरुक्षेत्र का नाम विश्व पटल पर ले जाने की है। राजिंदर वर्मा ने कहानी के संदर्भ में बताया कि बचपन से ही वह महाभारत से प्रभावित थे। 48 कोस के द्वारपाल यक्षों की कहानियां उनको बहुत आकर्षक लगती थी। इन्हीं कहानियों को वह आधुनिक रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना चाहते थे। कहानी को अपने स्वरूप में आने में डेढ़ साल लगा।
अरुण बख्शी का कहना है कि यह फीचर फिल्म दर्शकों के दिलों को छू लेगी और सोचने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म में नामी कलाकार पंकज बेरी, अनिल धवन, अरुण बक्शी, सोहित सोनी, अनिल वर्मा, जागृति ठाकुर, नलिनी खत्री, योगिता पॉल के अलावा बाल कलाकार आरव वधवा, गर्वित खुराना, रीतिका राय, जय रल्हन ने विशेष रूप से काम किया है। यशबाबू एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म ‘48 कोस’ सिनेमाघरों में 8 जुलाई को रिलीज हो रही है।
मुंबई प्रतिनिधी रमाकांत मुंडे





अरुण बख्शी हिन्दी फिल्म “48 कोस” में अभिनेता, गायक और संगीतकार के रूप में !
More Stories
Raja Sarfaraz At Opening Of The Most Celebrity Choice Brune & Bareskin Now In Jammus Wave Mall.
“Actor Harish Kumar Promises: Actor Keneil Modi Will Star In Every Film I Direct Or Produce!”
Rising Star Keneil Modi Honored With Karmdeep Samman 2025 Awarded BEST MODEL AND ACTOR By Legendary Actor Raza Murad