भोजपुरी सिने जगत में फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी का एक अलग ही रुतबा कायम है और आजकल वे अपनी दबंगई को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इसी बीच आकांक्षा अवस्थी के चैलेंजिंग किरदार से सजी भोजपुरी फिल्म ‘हमार दबंग बहुरिया’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में लॉन्च किया गया है. जिसके पोस्टर में वे दबंग लेडी के रूप में नजर आ रही हैं. फ़िल्म के पहले पोस्टर में आकांक्षा अवस्थी को तीन अलग अलग गेटअप में दिखाया गया है. सबसे ऊपर वे शालीन लीडर के रूप में हाथ जोड़े हुए दिख रही हैं, दूसरे गेटअप में तेजतर्रार जुझारू लेडी के रूप में उन्हें दिखाया गया है और तीसरे गेटअप में साज श्रृंगार किये हुए वे लाल लहंगा चुनरी में नजर आ रही हैं. उनके अगल बगल में हीरो निसार खान, हरफनमौला अभिनेता संजय पांडेय, सशक्त अभिनेत्री मोना राय आदि दिख रहे हैं. ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड में जनसमूह दिखाया गया है. वाकई भोजपुरी फिल्मों का अब तक का सबसे अलग हटकर इस फिल्म के पोस्टर का लुक आउट किया गया हैं. जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.
उल्लेखनीय है कि एक खास वर्ग भोजपुरी फिल्मों से कोसों दूर है, जिसे सिनेमाघरों में लाना भगीरथ प्रयास कर रहे फ़िल्म निर्माता विवेक कुमार ने नायिका प्रधान भोजपुरी फ़िल्म ‘हमार दबंग बहुरिया’ का निर्माण किया है. नारी सशक्तिकरण को बल देने, समाज को आईना दिखाने एवं हर वर्ग के दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने का उनका यह प्रयास सफल होता नजर आ रहा है. इस फ़िल्म के लेखन व निर्देशन की कमान महिला प्रधान सामाजिक मुद्दो पर आधारित संघर्ष, लिट्टी चोखा, आशिकी, जुग जुग जिया हो ललनवा, अफसर बिटिया सहित कई भोजपुरी फिल्मों के लेखक राकेश त्रिपाठी संभाला है.
गौरतलब है कि अक्स पाठशाला एंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर तले निर्मित की गई महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म हमार दबंग बहुरिया का विषय समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगी. इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपर एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी हैं, जिन्होंने सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ रुपहले परदे पर अपनी अदा जादू चलाकर दर्शकों के दिल में मुकम्मल स्थान बनाया है. इस फ़िल्म में उनके हीरो निसार खान हैं. उनकी कमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्माता विवेक कुमार हैं. लेखक व निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार आकांक्षा अवस्थी, निसार खान, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, संदीप यादव, समर, आजाद, विश्वराज निषाद, आकाश त्रिपाठी आदि हैं. संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार मनोज मतलबी, सत्या सावरकर हैं. गायक विजय चौहान, शिल्पी राज, स्निग्धा सरकार, प्रियंका सिंह, मोहन राठौर, मधुकर आनंद हैं. छायांकन विजय मंडल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ जीतू सिंह, कला रामबाबू ठाकुर, संकलन गुर्जन्ट सिंह, कस्टयूम बादशाह खान का है. एसोसिएट डायरेक्टर कन्हैया एस. विश्वकर्मा, कार्यकारी निर्माता नितीन, रिंकू रंगीला, स्टिल तपन, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं. सहायक निर्देशक कुलदीप मिश्रा, सोनू सनम माही, आकाश त्रिपाठी हैं. फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टुडियो में किया गया है.

आकांक्षा अवस्थी की दिखी दबंगई, भोजपुरी फिल्म ‘हमार दबंग बहुरिया’ का फर्स्ट लुक लॉन्च
More Stories
RPI’s 69th Foundation Day Celebrated In Vashi; Sanghamitra Tai Gaikwad Conducts Service Initiatives In Pune
Tera Mera Nata Net Box Office Collection Reaches ₹3.47 Crore On The Strength Of Audience Love
Renez New Launch LUMINOUS Tint Moisturizer / Sıblıngs Sana Aziz Khan M Kabeer Khan Renez