शेमारू भक्ति और सुरेश वाडकर की सुरीली आवाज़ का अनोखा मिलन, 90 मिनट में संपूर्ण गीत रामायण
भगवान राम और रामायण में गहरी आस्था रखने वाले तमाम भक्तों के लिए शेमारू भक्ति की अनूठी प्रस्तुति का नाम है गीत रामायण. भक्तगण शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल पर गायक सुरेश वाडकर की आवाज़ में पहली बार गीत रामायण के माध्यम से केवल 90 मिनट में संपूर्ण रामायण को सुनने का सुख अर्जित कर सकते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस संगीतमयी प्रस्तुति के ज़रिए श्रोताओं को भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से अवगत होने का मौका मिलेगा.
गीत रामायण में रामायण के कालजयी श्लोकों को सुरेश वाडकर ने बड़े ही आत्मीय ढंग से अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है. उल्लेखनीय है कि गीत रामायण में बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किश्किंधा कांड, लंका कांड, सुंदर कांड, उत्तर कांड को तरजीह दी गई है जो श्रोताओं को रामायण काल की सैर कराने में सक्षम है.
गीत रामायण को समस्त भक्तों को समर्पित करते हुए सुरेश वाडकर ने इस मौके पर कहा, “गीत रामायण महज़ एक संगीतमयी प्रस्तुति नहीं है. यह एक ऐसी अलौकिक यात्रा की अनुभूति प्रदान करता है जो हमें दिव्य शक्ति से जुड़ने का एहसास कराता है. मैं ख़ुद को बेहद ख़ुशनसीब समझता हूं कि मुझे गीत रामायण से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ. रामायण के कालजयी संदेश हमेशा से लोगों के लिए प्रासंगिक रहे हैं. गीत रामायण सुनकर लोगों को सुकून, प्रेरणा और दिव्य मार्गदर्शन का एहसास होगा और उन्हें रामायण की अमर कथाओं को जानने का सुअवसर मिलेगा.”
अपने तमाम गीतों की गहराइयों और उत्कृष्ट संगीत के माध्यम से गीत रामायण आपको रामायण जैसी कालजयी रचना के असली अर्थ को दिव्य अंदाज़ में समझाने का अद्भुत प्रयास है. गीत रामायण को संगीतबद्ध करने का श्रेय गोविंद प्रसन्न सरस्वती को जाता है जबकि इन गीतों को रमन द्विवेदी ने लिखा है. सुरेश वाडकर द्वारा मधुर अंदाज़ में गाये गीत रामायण के सभी भक्ति गीत सीधे लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेंगे.
गीत रामायण के रूप में शेमारू भक्ति और सुरेश वाडकर की यह जुगलबंदी परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम है जिसे बड़ी ही ख़ूबसूरती के साथ सुरीले अंदाज़ में पेश किया गया है. आज के दौर में जहां हर जगह पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बोलबाला है, शेमारू भक्ति समय-समय पर आस्था से परिपूर्ण कंटेट के माध्यम से भक्ति, अध्यात्म और ज्ञान का ऐसा सागर आप सभी के सामने लेकर प्रस्तुत होता है जिसमें नियत रूप से डुबकी लगाने से आपका जीवन सफल हो जाएगा.
आज के विचित्र दौर में गीत रामायण लोगों को आत्ममंथन और स्वयं को खोजने का ऐसा अवसर प्रदान करता है जो आपके जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन लाने की शक्ति रखता है. यही वजह है कि गीत रामायण ज़रूर सुना और आत्मसात किया जाना चाहिए. गीत रामायण भक्ति के साथ साथ प्रेम, आराधना और शांति का भी संदेश वाहक है.
शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल और सुरेश वाडकर की पेशकश गीत रामायण महज़ एक उत्कृष्ट संगीतमयी प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह भक्तों की भावनाओं और उनकी आस्था को भी दर्शाता है. सुरेश वाडकर की मधुर आवाज़ से सजा गीत रामायण के आध्यात्मिक श्लोकों की ऐसी अनुभूति कराता है जो सीधे भक्तों के दिलों को छू लेगा.
शेमारू भक्ति यूट्यूब चैनल और ShemarooMe ओटीटी के अलावा श्रोता गीत रामायण को JioSaavn, गाना और हंगामा म्यूज़िक, Wynk म्यूज़िक, स्पॉटिफ़ाई इंडिया, एप्पल म्यूज़िक और यूट्यूब म्यूज़िक पर भी सुन सकते हैं.
शेमारू भक्ति और सुरेश वाडकर की सुरीली आवाज़ का अनोखा मिलन, 90 मिनट में संपूर्ण गीत रामायण

More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At 4th Delhi State Para Swimming Championship; Birthday Marks A Renewed Pledge To Serve & Empower Divyangs
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters