भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी
भोजपुरी फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक अनंजय रघुराज ने नई भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी हो चुका है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने टाइटल रोल निभाया है। वह फर्स्ट लुक के पोस्टर गाँव की साधारण परिवेश में पली बढ़ी लड़की के लुक में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक्टर रितेश उपाध्याय बैठे हुए सिंपल विलेज ब्वॉय के रूप में दिख रहे हैं। पोस्टर में एक पुराना लालटेन जलता हुआ दिख रहा है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर लग रहा है कि देश-विदेश में बहुत सारा अवार्ड जीतने वाली फिल्म जया का रिकॉर्ड तोड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की गई, भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ महिला प्रधान फिल्म है, जिसकी चर्चा फिल्मी गलियारे में बहुत जोरों पर होने लगी है। जिस तरह से उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित महिला प्रधान फिल्म ‘जया’ बनाकर भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया और ‘जया’ को देश और विदेश में अनगिनत ऐतिहासिक अवार्ड से मिले हैं और अब लगता है कि फिल्म ‘उमा’ भी एक नया इतिहास रचेगी और रत्नाकर कुमार फिर से एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। निर्देशक अनंजय रघुराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की नायिका माही श्रीवास्तव हैं, जो टाइटल रोल निभा रही हैं। बता दें कि माही श्रीवास्तव भोजपुरी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है और जया जैसी फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका निभाकर देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह लगातार बेहतरीन फिल्मों और मिलियन-मिलियन व्यूज वाले गानों में अपने शानदार अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं।
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स चैनल के बैनर तले बनी महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक अनंजय रघुराज
हैं। लेखक अरविंद तिवारी और राकेश तिवारी हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, ईपी कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रोडक्शन कंट्रोलर महेश उपाध्याय हैं। इस फिल्म का पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं। इस फिल्म में मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, रितेश उपाध्याय, अमरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र राय, शंभू राणा, सीपी भट्ट, राकेश त्रिपाठी, मोना राय, नेहा सिंह, ऋतम श्री, जेपी सिंह, अंशु तिवारी, पारुल प्रिया हैं।
https://www.instagram.com/p/DP3oQxxDFO9/
इस फ़िल्म को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘फिल्म ‘उमा’ सामाजिक मुद्दे पर आधारित एक नारी प्रधान सिनेमा है, जो आम जनता की समस्या को मनोरंजन के साथ प्रस्तुत करने वाली है और इस फ़िल्म के माध्यम से समाज को जागरूक करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि हमारी ये पहल लोगों के बीच सकारात्मक सोच पैदा करेगी और समाज के प्रति लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘रत्नाकर कुमार सर जब भी कोई फिल्म बनाते हैं तो वो इंटरटेनमेंट के साथ-साथ समाज में मैसेज भी देते हैं। जिस तरह से फ़िल्म जया में उन्होंने सामाजिक मुद्दा उठाया था और मुझे लाइफ में कुछ अलग करने का मौका दिया था, वैसे ही उमा में भी सर एक नई लकीर खींच रहे हैं। इसके लिए मैं रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ।’
इस फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने कहा कि ‘एक निर्माता के तौर पर रत्नाकर कुमार भोजपुरी सिनेमा में नई अलख जागने का काम कर रहे हैं। वे ऐसे फिल्म निर्माता हैं, जो भोजपुरी में सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं। फ़िल्म ‘उमा’ के निर्देशन की कमान मेरे हाथों में सौंपकर उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है, इसके लिए उन्हें दिल से थैंक्यू। मैं आगे भी उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतारूंगा।’

भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी
More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At ‘Sirf Pratapgarh Parivar’ Core Committee Meeting
Raghuveer And Vartika Chaturvedi Starrer TERA SAATH HAI KITNA PYAARA Unveiled At Muhurat And Poster Launch In Mumbai
अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू