आरंभ मीडिया मनोरंजन प्रस्तुत फ़िल्म निर्मात्री संगीता यादव भव्य पैमाने पर भोजपुरी फिल्म ‘लालची सास की महंगी बहू’ का निर्माण करने जा रही हैं। हर घर की कहानी सास और बहू के रिश्तों पर आधारित इस फिल्म का ग्रैंड मुहूर्त फ़िल्म निर्देशक कन्हैया एस. विश्वकर्मा के निर्देशन में मुंबई में धूमधाम से किया गया है। फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का कॉन्सेप्ट सास बहू पर बनी तमाम भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। जिसे लिखा है डायरेक्टर कन्हैया विश्वकर्मा ने। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में शालू सिंह बहू के किरदार में नजर आने वाली हैं, जबकि सास की भूमिका में सोनिया मिश्रा दिखेंगी। उनके अलावा शंभू राणा, परी सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष यादव आदि कलाकार अपने-अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे।
गौरतलब है कि फिल्म निर्मात्री संगीता यादव भोजपुरी सिनेमा के लिए बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फिल्म ‘लालची सास की महंगी बहू’ का निर्माण कर रही हैं। वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और भोजपुरी सिनेमा में लीक से हटकर कुछ नया करने की पहल कर दी हैं। निर्देशक कन्हैया एस.विश्वकर्मा द्वारा लिखित इस फिल्म की पटकथा व संवाद शमशेर सेन ने लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा ने बहुत ही कर्णप्रिय और मधुर संगीत तैयार किया है। इस फिल्म के गीतों को भोजपुरी फिल्म के इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगरों अपनी आवाज दी है। फ़िल्म के डीओपी विजय मंडल, डांस मास्टरग कानू मुखर्जी व सोनू प्रीतम हैं। मेकअप टीम मदन कुमार का है।


शालू सिंह, प्रोड्यूसर संगीता यादव, डायरेक्टर कन्हैया एस. विश्वकर्मा की ‘लालची सास की महंगी बहू’ का ग्रैंड मुहूर्त संपन्न
More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At ‘Sirf Pratapgarh Parivar’ Core Committee Meeting
Raghuveer And Vartika Chaturvedi Starrer TERA SAATH HAI KITNA PYAARA Unveiled At Muhurat And Poster Launch In Mumbai
अखिलेश पाण्डेय के निर्देशन में 44 साल बाद ब्रज भाषा में बन रही फ़िल्म ‘देहाती बीबी’ की शूटिंग अलीगढ़ में ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू