हजारों स्वयंसेवको के साथ दो लाख लोग लगातार शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही भाग्य मंदिर परिवार दिल्ली में भी
लखनऊ स्थित भाग्य मंदिर परिवार आज जनकल्याण का पर्याय बन चुका है। गरीब ,असहाय,इस दुनिया मे अकेला या वैसे व्यक्ति जो अपने जिंदगी को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए भाग्य मंदिर परिवार एक मात्र विकल्प बन कर उभरा है। मानव कल्याण के लिए भाग्य मंदिर परिवार अब जल्द ही दिल्ली में भी अपनी शाखा का विस्तार करने जा रही है। अब दिल्ली के लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा।
सौरभ गुरुजी के मार्गदर्शन में महज कुछ ही वर्षों में लगभग 1000 से अधिक स्वयंसेवको के सहयोग से “भाग्य मंदिर परिवार” संस्था आज लाखो लोगों का जीवन सुधार चुका है। वर्तमान में संस्था के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लगभग दो लाख लोग जुड़कर लगातार लोक हित मे कार्य कर रहे हैं। भाग्य मंदिर परिवार के माध्यम से जनकल्याण के तो कई कार्य किये जाते रहे हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण तीन कार्य जो भाग्य मंदिर परिवार के लिए सर्वोपरि है और वो है शिक्षा,चिकित्सा और स्वास्थ्य ।
शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए भाग्य मंदिर परिवार ने बुंदेलखंड क्षेत्र के लगभग 53 गांवों में मुफ्त कोचिंग सेंटर आरम्भ किये हैं। सामान्य बच्चों के साथ उन बच्चों पर अधिक ध्यान दिया जाता है जो बिल्कुल अशिक्षित है और किसी भी सरकारी या निजी स्कूलों में नही पढ़ पा रहे हैं । लखनऊ के बालागंज क्षेत्र में भी भाग्य मंदिर शिक्षा केंद्र का सुभारम्भ किया गया हैं और धीरे धीरे और भी जिलों में भाग्य मन्दिर शिक्षा केंद्रों की स्थापना की जा रही है । भाग्य मंदिर परिवार के द्वारा योग की निःशुल्क कक्षा मुहैया कराई जाती है ।
प्राकृतिक चिकित्सा,एक्यूप्रेशर के साथ ही जरूरतमंद के लिए हर प्रकार की चिकित्सा व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ हेतु भाग्य मंदिर परिवार की ओर से लगातार जागरूकता शिविर चलाये जाते रहे हैं जिनसे अभी तक लगभग 11600 लोगो को लाभ प्राप्त हुआ है।
अन्नदान कार्यक्रम के तहत आर्थिक संकट के कारण भरपेट भोजन नही कर पाने वालों के लिए भाग्य मंदिर परिवार हर सप्ताह अलग अलग अन्नदान के शिविरों में लगभग 10 हज़ार से अधिक लोगो को अन्नदान करके उनकी क्षुधा को शांत करता है।
ऐसे ही कई अन्य कार्यो के माध्यम से भाग्य मंदिर परिवार लगातार परम् श्रद्धये सौरभ गुरुजी के मार्गदर्शन से जनकल्याण के कार्य करता चला आ रहा है। अपने स्वयंसेवको के मांग पर अब दिल्ली के लोगो को भी सौरभ गुरुजी का सानिध्य प्राप्त होगा। भाग्य मंदिर परिवार के द्वारा दिल्ली व आसपास के लोगो को अधिक से अधिक लाभ मिले इस ओर कई अन्य कल्याणकारी कार्य करने की योजना तैयार की जा चुकी है।
हजारों स्वयंसेवको के साथ दो लाख लोग लगातार शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही भाग्य मंदिर परिवार दिल्ली में भी

More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane