फिल्म ज़हरी इश्क़ का मुहूर्त सम्पन्न
ऑर्बिट 9X फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म ज़हरी इश्क़ का मुहूर्त दिनांक 10 नवम्बर 2023 को ऋषिकेश के जानकी पुल के पास गंगा किनारे श्रीमति इन्द्रा आर्य बीजेपी जिला अध्यक्ष टिहरी गड़वाल व डॉक्टर राजन नेगी वरिष्ठ समाजसेवी जी के हाथों गणेश जी को पुष्प अर्पित करके तथा नारियल तोड़ कर हुआ | इस अवसर पर दोनों अतिथियों व श्री राकेश धामी जी ने पूरी टीम को बधाई दी व हर संभव सहायता करने का भरोसा दिया |
फिल्म के निर्माता श्री संजय शर्मा बाबा है और निर्देशन श्री विनोद दीक्षित कर रहे हैं | फिल्म की कहानी और संवाद श्री कृष्णा भारद्वाज के हैं | फिल्म में गड़वाली स्टार राजेश मालगुड़ी, आफ़ताब करीम, शनाया खन्ना, देवेश शर्मा, पारस अरोड़ा, मनोज राठी, हरिओम कौशिक, अंजनी कुमार, चेतांशी, राकेश धामी, वीरू चौधरी, बी एस नेगी, माला, पंकज गुप्ता, तनुज पाठक, जीतेंद्र दुहन, दीपक बुमरा, अमित कौशिक, भावना शर्मा, प्रिया दीक्षित मुख्य भूमिका में हैं | छायांकन दिनेश बिष्ट व रोहन कापड़ी कर रहे हैं |
डायरेक्शन टीम में असिस्टेंट डायरेक्टर ललित गौर, पदम् शर्मा, मंथन शर्मा, आर्ट डायरेक्टर पवन कौशिक, कॉस्टयूम कोमल सरोहा, मैकअप रचना भारद्वाज, तथा प्रोडक्शन टीम में अमित कौशिक व राहुल हैं | लाइन प्रोडक्शन टीम में वरुण वसिष्ठ, यश शर्मा, सैम लायल, मनोहर ठाकुर व सोनित चौहान हैं | फिल्म उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दे और जन चेतना पर आधारित है |
फिल्म ज़हरी इश्क़ का मुहूर्त सम्पन्न






More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane