मुंबई। इन दिनों देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। किसी ने अपने घर पर बप्पा को स्थापित किया है तो कोई शहर में लगे बप्पा के पंडाल में जाकर उनका आशीर्वाद ले रहा है। बता दें कि आजाद बंगला, नाडियाडवाला कॉलोनी – 1, एस.वी. रोड, मलाड – पश्चिम मुंबई में पुरुषोत्तमलाल रामकुमार जैन चैरिटेबल सोसाइटी (ट्रस्ट) रजि. के संस्थापक – अध्यक्ष प्रदीप पुरुषोत्तमलाल जैन ने भी अपने आवास पर गणपति बप्पा को स्थापित किया है। प्रदीप पुरुषोत्तमलाल जैन ने अपने आवास पर गणपित बप्पा का दर्शन करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी व दै. मुंबई हलचल समाचार पत्र के संपादक दिलशाद एस. खान को आमंत्रित किया था।
दिलशाद एस. खान ने प्रदीप पुरुषोत्तमलाल जैन के आवास पर पहुंचकर गणपित बप्पा का दर्शन कर उनका आर्शिवाद। साथ दिलशाद एस. खान ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए भी बप्पा से कामना की। एक तरफ जहां आज नेताओं की वजह से देश में हिंदु-मुस्लिम में नफरतें फैलाई जा रही हैं, वहीं दिलशाद एस. खान हिंदु-मुस्लिम भाईचारे के बीच एक मिसाल हैं। दिलशाद एस. खान ने कहा कि गणपति बप्पा का मैं हर साल अपने दोस्तों के घरों पर जाकर दर्शन करता हूं और और उनका आशीर्वाद लेते हूं, साथ ही मैं हमेशा देश की खुशहाली और तरक्की की मन्नतें भी मांगता हूं।
इस दौरान दिलशाद एस. खान ने सभी देशवासियों को गणेश उत्सव का शुभकामनाएं दी। इस दौरान बप्पा का दर्शन करने के लिए मॉडल व फिल्म अभिनेत्री फिरदौश खान, सामना के वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह, सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह और अन्य लोग मौजूद थे।


वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी दिलशाद एस. खान ने गणपति बप्पा का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane