रिबेल स्टार राहुल सिंह और क्यूट गर्ल रेशमा शेख की हृदयस्पर्शी फ़िल्म ‘चिट्ठी’ ट्रेलर पूर्वांचल फ़िल्म सिटी के यूट्यूब चैनल पर आउट किया गया है। यह फ़िल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह जानकारी एक्टर राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रेलर का लिंक भी शेयर किया है।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म ‘चिट्ठी’ दो भाषाओं (हिंदी भोजपुरी) में बनाई गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी राहुल सिंह और रेशमा शेख एक बार फिर अपने फैंस और ऑडियंस के बीच फुल टू धमाल मचाने वाली है, लेकिन इस बार उनकी रोमांटिक कमेस्ट्री काफी डिफरेंट होने वाली है, क्योंकि इस उनका प्यार और रोमांस चिट्ठियों के जरिये दिखेगा। जैसा कि फिल्म के ट्रेलर में दिख रहा है। राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ वर्सटाइल एक्टर देव सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। साथ में अनूप अरोरा, माया यादव, संतोष यादव पहलवान, साहब लाल धारी, रिंकू आयुषी, साहिल राज, जय यादव आदि अपने अभिनय कला से ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट करने वाले हैं। इस फ़िल्म में दर्शकों का पूरा का पूरा मनोरंजन होने के साथ साथ उन्हें जगरूकता भरा संदेश भी मिलने वाला है। इस फिल्म के गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जो सभी संगीतप्रेमियों के दिल के दिल को छू लेने वाला है।
फिल्म चिट्ठी के निर्माता ब्लू वर्ज फिल्म्स, श्रवण प्रसाद गोंड, अरविन्द यादव हैं। सह-निर्माता सना फिल्म्स प्रोडक्शन वर्ल्ड (फैज़ अहमद) हैं। फिल्म के निर्देशक दिनेश पाल हैं। लेखक राहुल कुमार हैं। संगीत सावन कुमार ने दिया है। नृत्य अशोक माइती, छायांकन श्रवण कुमार, संकलन डीजे प्रियंका वीडियो, कॉस्ट्यूम नेहा शेख का है। प्रोडक्शन हेड नीरज यादव, सहायक निर्देशक अनिल विश्वकर्मा, फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।
राहुल सिंह, रेशमा शेख की फ़िल्म ‘चिट्ठी’ का ट्रेलर पूर्वांचल फ़िल्म सिटी पर हुआ रिलीज
More Stories
Inauguration Of 2 Free Cardiac Ambulances By RK HIV AIDS Research And Care Centre, With The Support Of Shipping Corporation Of India
“विक्की विद्या का वो वाला वीडियो” को लेकर चल रहे विवाद की जल्द सुनवाई होनी चाहिए,कोर्ट ने दी अगली सुनवाई की तारीख।
Vijay Kiyawat’s Solo Exhibition Of Paintings “MONKS” Legends & Traditions At Jehangir Art Gallery