मुंबई : सनातन धर्म की अमर पताका को संपूर्ण विश्व में फहराने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के गुरु, माँ काली के अनन्य भक्त और महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस की दिव्य जीवन गाथा अब बड़े पर्दे पर जीवंत होने जा रही है। विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स’ के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’ जल्द ही नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। यू (U) सेंसर प्रमाण पत्र प्राप्त यह 96 मिनट की फीचर फिल्म दर्शकों को भक्ति, ज्ञान और अलौकिक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाएगी।
माँ काली की भक्ति और वात्सल्य का रूप
यह फिल्म केवल एक संत की कहानी नहीं है, बल्कि माँ काली के प्रति उस अटूट भक्ति का दर्शन है, जिसने एक साधारण पुजारी को ‘जगतगुरू’ बना दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे श्री रामकृष्ण परमहंस ने अपनी निश्छल भक्ति से माँ काली के साक्षात दर्शन किए और संसार को यह संदेश दिया कि ईश्वर तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग प्रेम, सत्य और सर्व-धर्म समभाव है।
गुरु–शिष्य परंपरा का अलौकिक रूप
फिल्म का मुख्य आकर्षण श्री रामकृष्ण परमहंस और उनके प्रिय शिष्य स्वामी विवेकानंद (नरेंद्रनाथ) के बीच का पावन संबंध है, जिसने आधुनिक भारत की वैचारिक और आध्यात्मिक नींव रखी। गुरु से प्राप्त ज्ञान और माँ काली के आशीर्वाद के बल पर ही स्वामी विवेकानंद ने आगे चलकर शिकागो के धर्म सम्मेलन से लेकर पूरे विश्व में सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप का परचम लहराया।
फिल्म से जुड़ी मुख्य जानकारी
निर्माता व लेखक : गजानंद पाठक
निर्देशक : डॉ. बिमल कुमार मिश्रा
संगीत निर्देशक : अजय मिश्रा
गीतकार : डॉ. हरे राम पांडेय
छायांकन (DOP) : राहुल पाठक
मुख्य कलाकार : गजानंद पाठक, अमरकांत राय, मुकेश राम प्रजापति, श्रेष्ठा भट्टाचार्य, चांदनी झा, दीपक घोष, चंचला राय, मनोज कुमार पांडेय, अजीत अरोड़ा
इसे हजारीबाग के अभिजीत कुमार सोनू के स्टूडियो में डबिंग की गई है और बैकग्राउंड म्यूजिक तथा सभी गानों की रिकॉर्डिंग अशोक होंडा स्टूडियो मुंबई में की गई है।
सुरीले भजनों से सजी आध्यात्मिक यात्रा
फिल्म के संगीत को भारतीय संगीत जगत की महान हस्तियों ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर और महालक्ष्मी अय्यर के गाए भजन दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर देंगे।
यदि आप सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा और माँ काली के अलौकिक चमत्कारों को करीब से महसूस करना चाहते हैं, तो अपने पूरे परिवार के साथ इस आध्यात्मिक अनुभव का हिस्सा बनें।

माँ काली की असीम अनुकंपा और आध्यात्मिक चेतना का महासंगम जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है फिल्म ‘जगतगुरू श्री रामकृष्ण’
More Stories
फिल्म,’सत्यकथा’ मुहूर्त शॉट संपन्न डायरेक्टर एसपी निम्बावत के निदेशक बन रही फिल्म
Grand Premiere Of Hindi Feature Film DHAAAK Held In Mumbai, Hero Mohd Saleem Mullanavar And All Guests Welcomed
Shantanu Bhamare’s Pivotal Jailer’s Role Resolves Murder Mystery In Fire Of Love RED Hindi Feature Film – The Film Releasing On 24th November 2023 !