सावन के मन भावन महीने की पहली सोमवारी से ठीक एक दिन पहले भोलेनाथ के भक्तों एवं संगीतप्रेमियों के बीच जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने शानदार भक्तिमय बोलबम धमाका कर दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव भक्तिपूर्ण अदाकारी और सिंगर गोल्डी यादव का भक्तिमय स्वर में गाया हुआ बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया और शिवभक्तों के बीच अपनी खास पहचान बना रहा है। ये नया बोलबम गीत उन सभी कांवरिया बम एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अनमोल सौगात है, जो सावन के पावन महीना में बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर जल चढ़ाने जाते हैं।
गौरतलब है कि बोलबम कांवर भक्ति गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ को मशहूर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, उनकी भक्ति भावमय स्वर सभी का मन मोह रहा है। वहीं भोजपुरी सिनेमा की प्रतिभावान एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने इस गाने के वीडियो में भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई नजर आ रही हैं। सावन के भक्तिमय माहौल में पारंपरिक परिधान पहने हुए माही श्रीवास्तव अपने चेहरे के एक्सप्रेशन्स, भावपूर्ण नृत्य और श्रद्धा भाव दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उनकी शिवभक्ति की खूब सराहा किया जा रहा है। इस गीत के फिल्मांकन में हर एक दृश्य को जीवंत और आकर्षक बनाया गया है, जिसे देखकर मन खुश हो जाता है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने भक्ति डूबकर शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस बोलबम गीत के रिलीज़ पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सावन का महीना हर शिवभक्त के लिए बहुत ही खास और आस्थापूर्ण होता है। ‘लगाला दिल महादेव से’ के जरिये हमने एक प्रयास किया है। हमें पूरा विश्वास है कि यह गाना इस सावन में कांवर यात्रियों और बाबा के भक्तों के खूब पसंद किया जाएगा।
वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘भगवान भोलेनाथ की भक्ति में काम करना हमेशा से ही मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। सावन से ठीक पहले जब यह गाना रिलीज हुआ है, इससे मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस सांग की शूटिंग के समय पूरा माहौल भक्तिमय रहा। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू।’

सावन की पहली सोमवारी से पहले वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का बोलबम धमाका, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव का भक्तिमय बोलबम गीत ‘लगाला दिल महादेव से’ रिलीज
More Stories
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नया मास्टरपीस गाना ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ हुआ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज़ और सपना चौहान की अदाओं ने लूटा महफ़िल
Producer Manish Shah Delivers Romantic Musical Treats: ‘BARSAAT HAIN’ Out Now, ‘Teri Aankhon Mein’ Dropping On September 4
Manish Shah’s New Music Video ‘Bheegi Mohabbat’ Released On Youtube