चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद बुधवार को सुबह राजधानी पटना के दीघा घाट से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सोमवार रात और मंगलवार तड़के लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रत पूर्ण किया। छठ महापर्व पर गंगा घाट किनारे आस्था का सैलाब उमड़ता है और जाहिर सी बात है महापूजा के श्रद्धा भाव से मनाए जाने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पूजा सामग्री जल में या घाट के किनारे ही भूलवश छोड़ दी जाती है जाहिर सी बात है छोड़ दी गयी सामग्रियों से कुछ दिनों बाद बदबू व गंदगी फैल जाती है। जिससे निबटने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट व मीडिया मर्चेंट ने साझा व सराहनीय कदम उठाया व पटना के घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर दी है। पटना के दीघा घाट पर इस अभियान की सफल शुरुआत की गई है जो आगे भी जारी रहेगी। छठ महापर्व के अगले ही दिन बुधवार को सैकड़ो युवाओ के सहयोग के साथ टीमें घाटों की सफाई में जुट गईं।
सफाई टीम सुबह से ही घाटों पर पहुंचकर पूजा सामग्री, केले के पत्ते, दीपक और अन्य अवशेषों को एकत्रित कर रही थीं। मीडिया मर्चेंट के प्रतिनिधि ज्ञान रंजन ने बताया कि अपने सहयोगियों को पहले से ही सतर्क रखा गया था ताकि त्योहार के अगले ही दिन सफाई कार्य शुरू किया जा सके।
ज्ञान रंजन ने आगे कहा कि हम समय – समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों का आयोजन करते रहते हैं। आज हमारे इस स्वच्छता अभियान में देश के नंबर 1 सीमेंट ब्रांड अल्ट्राटेक सीमेंट का हमें साथ मिला व उनके सहयोग एवं संयुक्त प्रयासों से हमने छठ घाटों की सफाई की। हमारा मानना है कि हमें अपनी नदियों और उनके किनारों को हमेशा स्वच्छ और सुन्दर रखना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि पूजा या धार्मिक आयोजनों के बाद कचरे को गंगा में न डालें, बल्कि निर्धारित कूड़ेदानों में फेंकें। छठ घाटों की सफाई केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है। स्वच्छता ही श्रद्धा का सबसे बड़ा रूप है और बिहारवासी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।


अल्ट्राटेक व मीडिया मर्चेंट का सराहनीय पहल, पटना में छठ पूजा के बाद घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत
More Stories
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years
Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent
Renez New Products Launched By Sıblıngs International Fashıon Desıngner Sana Aziz Khan And Mohammad Kabeer Khan