भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की फेमस सिंगर शिवानी सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ और टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की कमाल की अदाकारी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘कुंवारा में छुहारा’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इंडियन साड़ी पहने और वेस्टर्न ड्रेस ऑउटफिट में माही श्रीवास्तव इस सांग में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिससे सबकी धड़कने तेज हो रही हैं। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। इस गाने को मधुर आवाज में सिंगर शिवानी सिंह ने गाकर श्रोताओं के कानों मिसिरी से घोल रही है। है। इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का हसबैंड शादी के पहले बहुत हैंडसम दिखता था, लेकिन अब उसका वजन बढ़ गया है और पेट निकल गया है। इसी बात को लेकर के वह अपने हसबैंड को समझाते हुए कहती है कि…
‘तू ही बाड़ा हमार फेवरेट राजा जी, बाकी बढ़ल जाता तोहर वेट राजा जी, अरे पातर पातर देहिया बहुते प्यारा रहला ये राजा जी, तुहू त कुंवारा में छुहारा रहला ये राजा जी…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘कुंवारा में छुहारा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ा दिया है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग इस गाने की मेकिंग और टेकिंग देखकर ही पता चल रहा है कि यह गाना वेरी वेरी बेस्ट है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर बहुत बड़े कला और संगीत प्रेमी हैं, इसीलिए उन्होंने इस गीत को बड़ी शिद्दत से बनाया है। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘जब किसी सांग का लिरिक्स बेस्ट होता है तो सिंगिंग करने में मुझे बहुत अच्छा लगता है। इस गाने को मैने दिल से गाया है। इतना अच्छा गीत-संगीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!’

शिवानी सिंह और माही श्रीवास्तव लोकगीत ‘कुंवारा में छुहारा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
More Stories
SATISH SAMUDRE Elected President By Mumbai Kalal Samaj Unanimously By New Executive Committee.
Rising Child Artist Agastya Jiwak Walke Set To Make His OTT Debut With Suspense Thriller ‘Night Suspense’
A 32-Year-Old Symbol Of Hindu-Muslim Unity In The Heart Of Mumbai – Shri Omkareshwar Sai Mandir, Dahisar