समर सिंह, शिल्पी राज, वैशाली चौधरी संग गाना ‘कमर के नीलामी’ वायरल भोजपुरी ने किया ग्रैंड म्यूजिक लांच
देसी स्टार समर सिंह जब भी कोई गाना कमर पर लेकर आते हैं तो वह सुपर डुपर हिट होने के साथ ही साथ वायरल भी हो जाता है। विगत कई सालों से समर सिंह का कमर वाला गाना तहलका मचाया हुआ है। ऐसे में बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में समर सिंह और शिल्पी राज का गाया हुआ भोजपुरी सांग ‘कमर के नीलामी’ का ग्रांड म्यूजिक लॉन्च एक होटल में ‘वायरल भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी ने किया है। इस अवसर पर म्यूजिक कंपनी वायरल भोजपुरी के हेड विक्रांत नेगी, हितेश, देसी स्टार समर सिंह, एक्ट्रेस वैशाली चौधरी, अभय पांडेय, सिंगर मनोज लाल यादव, एस के आनंद, अंकित मिश्रा, गीतकार आलोक यादव सहित तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान समर सिंह और वैशाली चौधरी को देखने के लिए फैंस की काफी भीड़ जमा रही। दोनों कलाकारों ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया और साथ ही सोशल मीडिया क्रिएटर संग ‘कमर के नीलामी’ गाने पर ठुमके भी लगाये। यह म्यूजिक लांच बिग लेबल पर किया गया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इस मौके पर ‘कमर के कमानी’ सांग बड़े स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसकी हर किसी ने खूब तारीफ किया।
गौरतलब है कि वायरल भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया बिग ब्लास्ट सांग ‘कमर के नीलामी’ को समर सिंह और सिंगर शिल्पी राज ने मस्ती मूड में गाया है, जिसे क़ाफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह के साथ एक्ट्रेस वैशाली चौधरी नजर आ रही है। उनकी केमेस्ट्री फुल टू धमाल मचा रही है। इस गाने के गीतकार विक्की रौशन, संगीतकार रौशन सिंह, डिजाईन डीजे रवि राज ने किया है। कोरियोग्राफर असलम खान, वीडियो डायरेक्टर असलम खान, डीओपी राहुल यादव, कॉन्सेप्ट समर मोदी, प्रोजेक्ट बाई अभय पांडेय का है। स्पेशल थैंक्स अंकित मिश्रा, आशीष सत्यार्थी का है।
सांग लॉन्चिंग के अवसर पर समर सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब में बताया कि ‘कमर के कमानी फुल एंटरटेनिंग सांग है। इस गाने की मेकिंग में हम लोगों ने काफी मेहनत किया है। यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। वैशाली चौधरी ने बहुत अच्छा काम किया है। हमारी केमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है। वायरल भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने बहुत ही बेहतरीन सांग बनाया है। यह गाना देखने और सुनने में लोगों को बहुत मजा आएगा। सभी से गुजारिश है कि इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये और हिट बनाइये।’
वैशाली चौधरी ने कहा कि ‘इस गाने का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हुई है। अब तक मैंने एक्शन वाले गाने किया था, पहली बार मैंने डांस वाला सांग किया है, यह गाना देखने पर लोगों को पता चलेगा कि मैं डांस भी कर सकती हूँ। वायरल भोजपुरी म्यूजिक कंपनी को बहुत बहुत धन्यवाद देती हूं। समर सिंह के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था।’
वायरल भोजपुरी के विक्रांत नेगी ने कहा कि ‘इस गाने में समर सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है। समर सिंह, शिल्पी राज और वैशाली चौधरी की तिकड़ी काफी शानदार है। इस गाने को प्यार देने के लिए सभी दर्शकों को दिल से धन्यवाद।’
देसी स्टार समर सिंह का सांग ‘कमर के नीलामी’ हरियाणवी एक्ट्रेस वैशाली चौधरी संग वायरल भोजपुरी ने किया लांच





More Stories
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style
Madhusudhan Global School Honoured With Prestigious Best State Board School Award – Thane