भव्य समारोह में म्यूजिक वीडियो हमदर्द और डेंजर गर्ल हुआ रिलीज़ – बॉलीवुड को मिलेगा एक बड़ा स्टार – एक्टर सैफ़ अंसारी
पिछले दिनों मुंबई की इम्पा थियेटर में दो शानदार म्यूज़िक वीडियो हमदर्द और डेंजर गर्ल का शानदार म्यूज़िक लॉन्च सैकड़ों दर्शकों के बीच हुआ जिसके अभिनेता सैफ़ अंसारी,अभिनेत्री शेफाली चौहान एवं अनुकृति भाटिया है इस म्यूज़िक वीडियो का निर्माण राज झा फिल्म्स एवं टीम एम एफ आई ने किया है । जिसके निर्माता – निर्देशक राज झा है ।
म्यूजिक वीडियो लांचिंग के मोके पे निर्माता – निर्देशक राज झा ने बताया कि नये कलाकारों को मौक़ा देना उनके टैलेंट को तलाशना और तराशना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी अपने दोनों म्यूजिक वीडियो के बारे में बात करते हुए राज झा ने मीडिया को बताया कि हमदर्द और डेंजर गर्ल दोनों ही म्यूजिक वीडियो का संगीत ,गीत, फ़िल्मांकन उम्दा हैं निश्चित तौर पर दर्शकों को मज़ा आने वाले हैं अपने नवोदित अभिनेता शैफ़ अंसारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ही एक बहुत ही उम्दा टैलेंट मैं बॉलीवुड को गिफ्ट करने जा रहा हूँ जिनमे सुपरस्टार बनने की हर एक क्वालिटी मौजूद हैं ।
म्यूजिक वीडियो के सह- निर्माता मनोज महेश्वर ने बताया कि हमारी टीम एमएफआई और राज झा फिल्म्स का गढ़बंधन से आने वाले दिनों में लगातार दर्शकों को एक से बढ़ कर एक फ़िल्म ,म्यूजिक वीडियो सब ढेखने को मिलेगा ..हमदर्द और डेंजर गर्ल के बारे में बात करके उन्होंने बताया कि ये दोनों सॉंग का निर्माण आज के ऑडियंस को ध्यान में रख कर बनाया गया .गीतकार -संगीतकार से लेकर सभी टेक्निशियन एवम् कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है ..मनोज ने मीडिया से बात करते हुई बताया कि नवोदित अभिनेता सैफ अंसारी आप सभी को चौंकाने वाले हैं कही से भी वो आपको एक नये अभिनेता के तौर पर नहीं दिखायी देंगे उनको देख कर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कोई अनुभवी अभिनेता को पर्दे पे देख रहे है । राज झा का निर्देशन भी काफ़ी उम्दा लगेगा । आगे मनोज ने बताया कि वो फ़िल्म निर्माण और फ़िल्म एजुकेशन में 20 साल से अपना योगदान दे रहे है और अब तक इंडस्ट्री को एक से बढ़ कर एक कलाकार और टेक्निशियन दे चुके हैं ।
नवोदित अभिनेता सैफ अंसारी ने बताया कि आज जो मैं कर पाया हूँ इसके पीछे निर्देशक राज झा का बहुत बड़ा योगदान है इन्होंने इतने सहज तरीक़े से मुझ से अभिनय करवा लिया की मुझे पता ही नहीं चला कि मैंने अभिनय भी किया हैं । आगे सैफ ने बताया कि मेरी पुरी कोशिश रहेगी कि दर्शकों के कसौटी पे खड़ा उतरू, अपने दोनों म्यूजिक वीडियो हमदर्द और डेंजर गर्ल के बारे में बात करते हुए सैफ ने बताया कि हमारी पुरी टीम ने बहुत ही मेहनत और लगन से इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण किया हैं मैं भी अपना शत – प्रतिशत देने की पुरी कोशिश किया हूँ बस अब दर्शकों की बारी हैं ,उनके प्यार की कामना करता हूँ ..
ज्ञात हो कि हमदर्द की अभिनेत्री शैफ़ाली चौहान हैं वही डेंजर गर्ल कि अभिनेत्री अनुकृति भाटिया हैं, दोनों म्यूजिक वीडियो में म्यूजिक -लिरिक्स दिलीप सिंह भाटी का हैं सिंगर राज & अदिति हैं, निर्माता & निर्देशक राज झा हैं ।
अब ये दोनों ही सॉंग हर ऑडियो वीडियो डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलभ्ध है और दर्शकों में काफ़ी चर्चा का विषय बना हुआ है , तभी हमदर्द और डेंजर गर्ल insta reels , tiktok , josh , स्नेप चैट इत्यादि ऐप सब पर भी खूब धूम मचा रही है ।
भव्य समारोह में म्यूजिक वीडियो हमदर्द और डेंजर गर्ल हुआ रिलीज़ – बॉलीवुड को मिलेगा एक बड़ा स्टार – एक्टर सैफ़ अंसारी


More Stories
Dr. Sonal | Sonali Saigaonkar Mumbai’s Pioneer In Holistic & Regenerative Aesthetics And SDP IAWA Award Winner
GANGA PACHISIA – A Versatile Voice Blending Indian Musical Heritage with Devotion, Grace and Melody with her ‘Soulful Mefil’
Tradition Meets Modernity From Srinagar To The World: Label By Mansha Brings Kashmiri Craftsmanship To Contemporary Style