अमृता फडणवीस द्वारा शुरू किये गये दिव्यज फ़ाउंडेशन के भव्य आयोजन ‘बच्चे बोले मोरया’ में सुपरस्टार सलमान ख़ान ने आज वहां इकट्ठा हज़ारों बच्चों को गणेश मूर्तियों के निर्माण के दौरान इको-फ़्रेंडली गणेश वस्तुओं के इस्तेमाल करने की नसीहत दी.
मुम्बई में वरली के डोम एसव्हीपी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलमान ख़ान ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि हम वयस्क लोगों को भी इस बात की शिक्षा दें कि कैसे इस धरती को अपना मित्र बनना बेहद ज़रूरी है. हमें हर बार गणेश मूर्तियों के निर्माण के दौरान टेरोकोट्टा व ऐसी अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए.” सलमान ख़ान की इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी बच्चों व अन्य लोगों ने ख़ूब तालियां बजाईं.
इस विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन भारत के छात्र संसद के सहयोग से किया गया था जिसमें मनपा और मुम्बई पुलिस ने भी अपनी भरपूर सहयोग दिया. उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम का मकसद महज़ गणेशोत्सव का जश्न मनाना नहीं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल माहौल तैयार कर सबका भविष्य उज्ज्वल बनाने में अमूल्य योगदान दिया है. दिव्यज फ़ाउंडेशन की संस्थापक और ‘बच्चे बोले मोरया’ जैसी अनूठी पहल करने वाली अमृता फडणवीस इस मौके पर सलमान ख़ान द्वारा बच्चों को दी जा रहीं इको-फ़्रेंडली नसीहतों को सुनकर काफ़ी ख़ुश नज़र आ रही थीं. उनके चेहरे पर दिख रही ख़ुशी इस बात का प्रमाण थी कि पर्यावरण संबंधी चिंताओं से बच्चे व आज की पीढ़ी के युवा ख़ूब वाकिफ़ हो रहे हैं.
इस ख़ास मौके पर सोनू निगम और कैलाश खेर ने मंच पर दिये अपने परफॉर्मेंस से वहां उपस्थित सभी बच्चों व बड़ों का दिल जीत लिया. उन्होंने धरती को हर-भरा बनाने के लिए बच्चों के प्रयासों की जमकर सराहना की और अपनी गायिकी से उन्हें खूब प्रेरित किया. इस मौके पर बच्चों और युवाओं ने भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं.
उल्लेखनीय है कि इस विशेष अवसर पर माननीय मनपा आयुक्त भूषण गगरानी, मुम्बई पुलिस के कमिश्नर विवेक फणसाळकर, विशेष पुलिस आयुक्त देवेन भारती, विशेष चैरिटी कमिश्नर (मुम्बई) राम अनंत लिप्टे, प्रमुख पर्यावरण सचिव प्रवीण दरडे, अतिरिक्त मनपा आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अमित सैनी, अभय भुटाडा फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष अभय भुटाडा, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, डोम एंटरटेनमेंट के प्रबंधक मज़हर नाडियादवाला, लोढ़ा फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लोढ़ा, BJS के संस्थापक शांतिलाल मुथा जैसी गणमान्य हस्तियां भी मौजूद थीं.
अमृता फडणवीस की पहचान एक बैंकर, एक सिंगर और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में होती है. उन्होंने पर्यावरणीय चिंताओं को देखते हुए इको-फ्रेंडली तरीके से गणेशोत्सव मनाने की गुहार लगाई है. वे कहती हैं, “बच्चों को जागरूक बनाकर हम उनमें ज़िम्मेदारी के बीज बोते हैं जिससे धरती मां के प्रति उनके मन में एक किस्म से आदर का निर्माण होता है. इस संबंध में उठाया गया कोई भी क़दम मामूली नहीं है. समझदारी भरे फ़ैसलों से हम अच्छी तरह से इस धरती की रक्षा कर पाएंगे.”
‘बच्चे बोले मोरया’ और #MiKachraKarnarNahi अभियान के मद्देनज़र अमृता फडनवीस और दिव्यज फ़ाउंडेशन ने लोगों से गणपति विसर्जन के बाद 18 सितम्बर, 2024 को वर्सोवा के समुद्र तट की साफ़-सफ़ाई में अपना अहम योगदान देने का आह्वान किया है.
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि एक प्रतिष्ठित समाज-सेवी अमृता फडणवीस की इस अनूठी पहल से गणेश चतुर्थी का त्यौहार इको-फ़्रेंडली से भी और अधिक विशेष हो गया है.
‘बच्चे बोले मोरया’ अभियान से अमृता फडणवीस ने सलमान ख़ान संग इको-फ़्रेंडली गणेशोत्सव मनाने संबंधी अनूठी पहल की, वरली के डोम एसव्हीपी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन











More Stories
Diva Films Production Presents Its New Web Series ‘Niv The Boy-2’ – A Promising Blend Of Drama, Action And Mystery
Popular Bollywood Actor And BJP Spokesperson Mukesh Tyagi, Along With Special Guest Aushim Khetarpal, Honored The Team Behind The Film ‘Hanuman Ansh’.
Dr. Krishma Bajaj: A Decade Of Transforming Healthcare Through Dermatology, Aesthetics And Entrepreneurship