भारत विकास आयोग का गठन जानिये कैसे करेगी काम
भारत विकास आयोग का गठन हो चुका है। जिसका मुख्य उद्देश्य है भारत का विकास। मानव शक्ति के सम्पूर्ण एवं सर्वांगीण विकास का संकल्प ले कर किसी बड़े संगठन के तर्ज पर भारत विकास आयोग का गठन किया गया है। आने वाले दिनों में किस तरह से काम करना है, इसे लकेर रणनीति बनाई है। आयोग में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि आयोग से बहुत ही कम समय मे हज़ारों लोग जुड़ चुके हैं और हम मजबूत तरीके भारत के विकास के लिए काम करेंगे। हमारे संस्था के द्वारा देश भर में शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान,कौशल विकास, रोजगार व स्वरोजगार प्रशिक्षण, स्टार्ट-अप, के विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जाएग। साथ ही आयोग के साथ युवाओं को खास कर के जोड़ा जाएगा जिसके अंतर्गत
युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जाएंगे।
शहरी क्षेत्रों से लेकर आदिवासी क्षेत्रों तक कई प्रगतिशील योजनाएं बनाई गई है जिसे बहुत ही जल्द जमीन पर उतारा जाएगा । भारत विकास आयोग के अंतर्गत समाज के सर्वांगीण विकास के लिए स्किल डेवलपमेंट से लेकर अनुसंधान और ज्ञानोदय के लिए नवीनतम सुविधाएं प्रदान करने की कवायत जल्द ही शुरू की जाएगी तथा आयोग की मुख्य धारणा गम्भीर विचार विमर्श अनुशासन, तार्किक निर्णय, नियमबद्धता और वैचारिक क्रान्ति जैसे पहलुओं से जुड़ी है जिसका हर कदम राष्ट्र के तरक्की के लिए होगा।
अग्रलिखित उद्देश्यों को लेकर राहुल मिश्रा ने भारत विकास आयोग की स्थापना की। बहुत जल्द कोर कमिटी की बैठक कर देश भर के राज्य प्रभारियों की सूचि भी जारी की जाएगी। वर्तमान में कोर कमिटी में अमित मिश्रा,सुजीत ठाकुर,कमलेश वर्मा,कबीर गोस्वामी व राजहंस पांडेय को शामिल कर पूरे देश में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत विकास आयोग को निति आयोग भारत सरकार से भी सहयोग प्राप्त है।
ऑफिसियल वेबसाइट लिंक : https://bdcgov.org/
भारत विकास आयोग का गठन जानिये कैसे करेगी काम


More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At 4th Delhi State Para Swimming Championship; Birthday Marks A Renewed Pledge To Serve & Empower Divyangs
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters