रोट्री इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3141 के गवर्नर बने चेतन देसाई
मुंबई। अध्यक्ष रश्मिकांत संघवी द्वारा रविवार 30 जून 2024 को मुकेश पटेल ऑडिटोरियम मुम्बई में एक कार्यक्रम में स्थापना समारोह का आयोजन किया गया जहां चेतन देसाई को 3141 का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनाया गया, उन्हें 2024 – 2025 के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर टीम में शामिल किया गया। हरीश चन्द्रणा को बोरीवली रोट्री क्लब का अध्यक्ष बनाया गया और 2024 – 2025 के लिए उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए एस वेंकटेश थे।
उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर नए रोट्री डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चेतन देसाई और क्लब के अध्यक्ष हरीश चंदराना की नियुक्ति का जश्न मनाया गया।
संकल्प और रोट्री क्लब डिस्ट्रिक्ट 3141 के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम के आयोजन में दीपक जियांदानी और चेतन देसाई, हरजीत आनंद, हरजीत सिंह तलवार, ए एस वेंकटेश इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बता दें कि रोट्री एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन है। यह पिछले कई वर्षों से मानव सेवा में कार्यरत हैं।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चेतन देसाई ने लोगों से अपील की है कि रोट्री को और अधिक प्रगतिशील बनाने के लिए रोट्री क्लब डिस्ट्रिक्ट 3141 से जुड़ें। एक साथ मिलकर एक अधिक गतिशील रोट्री बनाने की रोमांचक यात्रा का आप सब हिस्सा बनें।
रोट्री इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3141 के गवर्नर बने चेतन देसाई

More Stories
VKDL Group Chairman V. K. Dubey Honoured At 4th Delhi State Para Swimming Championship; Birthday Marks A Renewed Pledge To Serve & Empower Divyangs
Russia के रसिया का ट्रेलर रिलीज, फिल्म 11 अक्टूबर से यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
100 Million Views Milestone: Deepak Saraswat Emerges As One Of India’s Most Talked-About Podcasters