राजधानी पटना में खुला हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर
पटना, 13 दिसंबर राजधानी पटना के तेजप्रताप नगर में आज धूमधाम से ‘हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर’ का शुभारंभ किया गया।
‘हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर’ का उद्धाटन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय सचिव और ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, व्वस्थापक श्रीमती रजनी वर्मा, सेवानिवृत न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा.नम्रता आनंद, ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि ‘हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर’ खोला जाना एक अच्छी पहल है।इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में ‘हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर’ के अन्य ब्रांच पटना में खुलेगें। श्रीमती रजनी वर्मा को इसके लिये हार्दिक शुभकामना।
इस अवसर पर ‘हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर’ की व्यस्थापक श्रीमती रजनी वर्मा ने कहा,नयी दिल्ली में सरोजनी नगर के होलसेल रेडीमेड मार्केट में सस्ते और अच्छे कपड़े मिलते हैं। उसी तर्ज पर हम ‘हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर’ में सबसे कम दाम में अच्छे-अच्छे रेडीमेड कपड़े लेकर आये हैं।हम रियायती कीमत पर बेहतर क्वालिटी अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं जिससे हमारे महत्वपूर्ण कस्टमर किसी भी ऑफर से वंचित ना रह जाए। उन्होंने कहा हम अपने ग्राहकों के लिये नए कलेक्शन के साथ कपड़ों के बेहतरीन कलेक्शन लेकर आये हैं। हमारे स्टोर पर प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की संतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।खास बात है कि हमारा रेट होलसेल है, यहां जो लोग खरीदारी करने आते हैं, उनको रेट की परेशानी नहीं होती है।
डा. नम्रता आनंद ने बताया, तेजप्रताप नगर में हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर खोला जाना सार्थक पहल है। यहां लोगों के बजट के अनुसार कपड़े उपलब्ध है।यहां महिलाओं के लिये हर ब्रांड के कपड़े अवेलेबल हैं। नए डिजाइनर ड्रेस भी उपलब्ध हैं। कम रेंज से लेकर अधिक रेंज तक का तमाम ड्रेस यहां अवेलेबल हैं। यहां साड़ी, लहंगा, कुर्ता, लैगिज, सूटपीस ,वेस्टर्न, रेडिमेड हर तरह के डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए खास डिजाइनर साड़ी से लेकर सुटपीस तक उपलब्ध है।महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह सार्थक कदम है।
राजधानी पटना में खुला हर्षा गार्मेन्टस एंड ड्राइक्लीनर






More Stories
Alia Bhatt’s Brand Ed-A-Mamma Celebrates Six Years
Golden Tree Garments Joins The Grand Crown India 2026 As A Proud Sponsor, Supporting A Grand Celebration Of Fashion, Confidence And Talent
Renez New Products Launched By Sıblıngs International Fashıon Desıngner Sana Aziz Khan And Mohammad Kabeer Khan